UP में हाईवे और एक्सप्रेस-वे सफर हुआ महंगा! अब टोल प्लाजा पर ज्यादा देने होंगे पैसे

यूपी में 1 अप्रैल से हाईवे और एक्सप्रेसवे का सफर महंगा हो जाएगा. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल दरों में 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है. फास्टैग के जरिए भी बढ़ी हुई राशि ऑटोमैटिक कटेगी, जिससे वाहन मालिकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है.

यूपी में हाईवे-एक्सप्रेस-वे सफर हुआ महंगा

हाईवे और एक्सप्रेस-वे से सफर करने वालों अब ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. यात्रियों और वाहन मालिकों के लिए नया वित्तीय वर्ष महंगा साबित होने वाला है. यूपी में 1 अप्रैल से हाईवे और एक्सप्रेसवे का सफर महंगा हो जाएगा. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल दरों में 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है, जिससे वाहन मालिकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है.

एनएचएआई की अधिसूचना के मुताबिक, टोल में 5 रुपये से 45 रुपये तक की वृद्धि की गई है. फास्टैग के जरिए अब ऑटोमैटिक कटौती भी नई दरों के हिसाब से होगी. झांसी-कानपुर हाईवे के एट-आटा टोल प्लाजा से लेकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक सभी वाहन चालकों की जेब ढीली होने वाली है. निजी वाहन से लेकर बस-ट्रक सबपर असर होगा.

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर 5 से 10 रुपये बढ़ा

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर कारों, जीपों, वैन या हल्के मोटर वाहनों सहित हल्के वाहनों के लिए एक तरफा यात्रा का किराया 175 रुपये होगा, जो पहले 170 रुपये था. वहीं, वापसी का किराया 265 रुपये होगा, जो पहले 255 रुपये देने होते थे. मेरठ काशी टोल से दिल्ली सराय काले खां के बीच की नई टोल दरें लागू होंगी, एटा -आटा टोल भी महंगा हो जाएगा.

मेरठ से इंदिरापुरम, डुंडाहेड़ा, डासना, रसूलपुर और भोजपुर के बीच के टोल प्लाजा पर भी इसी अनुपात में बढ़ोतरी की गई है. यूपी के अन्य रूटों जैसे कि लखनऊ से कानपुर, अयोध्या और रायबरेली जाने वाले रास्तों पर निजी वाहनों के लिए मामूली बढ़ोतरी. इन जगहों के बीच पड़ने वाले टोल प्लाजा पर वाहनों को 5 प्रतिशत का अतिरिक्त खर्च झेलने होंगे.

कमर्शियल गाड़ियों के टोल में 10- 45 रुपये तक बढ़ेतरी

मेरठ और दिल्ली के बीच फोर-व्हीलर गाड़ियों को अब 170 की जगह 175 रुपये देने होंगे. वहीं, 24 घंटे के आने-जाने का टोल अब 255 की जगह 265 हो जाएगा. इसी तरह, कमर्शियल गाड़ियों के लिए टोल फीस 10 से 45 तक बढ़ा दी गई है. हालांकि, अगर आपका घर टोल प्लाजा से 20KM दायरे में है, तो आपको टोल में छूट मिलती है.

Follow Us