क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, चौथे स्‍टेज के लिवर कैंसर से थे पीड़ित

रिंकू सिंह के पिता को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनके पिता मैकेनिकल वेंटीलेटर पर थे और उन्हें निरंतर रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी. वह लंबे समय से लिवर कैंसर से परेशान चल रहे थे.

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, ICU में भर्ती Image Credit:

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है. वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. हाल ही में उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने इलाज के दौरान अस्पताल में ही आखिरी सांस ली.

ज्यादा खराब हो गई थी रिंकू के पिता की तबीयत

23 फरवरी को रिंकू सिंह के पिता की तबीयत खराब हो गई थी. ऐसे में वह टी-20 वर्ल्ड कप के बीच में ही पिता से मिलने आ गए थे. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से पहले टीम के साथ जुड़ गए थे. उनके इस फैसले की हर किसी ने तारीफ की थी. हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में वह प्लेइंग-11 में नहीं चुने गए थे.

मैकेनिकल वेंटीलेटर पर थे रिंकू के पिता

रिंकू सिंह के पिता को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनके पिता मैकेनिकल वेंटीलेटर पर थे और उन्हें निरंतर रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी. लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें नहीं बचा सकें.

रिंकू सिंह के पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का करते थे काम

रिंकू सिंह के पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे. वह अलीगढ़ में एक गैस एजेंसी में काम करते थे, जहां वह घर-घर जाकर लोगों को कुकिंग गैस सिलेंडर पहुंचाते थे. रिंकू के क्रिकेटर बन जाने के बाद भी उन्होंने इस काम को नहीं छोड़ा. लगातार लोगों के घर कुकिंग गैस सिलेंडर पहुंचाते रहे.

जल्द घर लौट सकते हैं रिंकू सिंह

पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह जल्‍द ही टी 20 वर्ल्‍ड कप मैच छोड़कर अपने घर अलीगढ़ लौट सकते हैं. वह आगे के मैच खेल पाएंगे या नहीं, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. रिंकू सिंह ने हाल के वर्षों में भारतीय क्रिकेट में अपनी एक खास पहचान बनाई है. वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और मैच जिताऊ पारियों के लिए जाने जाने जाते हैं.

Latest Stories

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जेल या फिर बेल? अग्रिम जमानत याचिका पर आज इलाहाबाद कोर्ट में सुनवाई

मान्यता रद्द, अब नोएडा के इस नामी स्कूल की जमीन भी जाएगी? अभिभावक चिंतित- 1100 बच्चों के भविष्य का क्या होगा

उमाशंकर सिंह की कंपनियों का दो साल में दोगुना कारोबार, सरकारी ठेकों में भरमार, इनकम टैक्स के छापे में बड़ा खुलासा

फरवरी महीने में ही UP में अप्रैल सी गर्मी, हमीरपुर में पारा 32 डिग्री के पार, वाराणसी और कानपुर का ये है हाल

चिता भस्म परंपरा पर किसकी मान्यता सही? काशी की ‘मसाने की होली’ पर गहराया संकट

नोएडा: एमिटी स्कूल के बस में 7 घंटे बंद रहा मासूम, नहीं ली किसी ने सुध; मां ने लिखा भावुक लेटर