महंगी बाइकों के साथ इंस्टा पर फोटो डालता था लड़का, लड़की हो गई इंप्रेस, बॉयफ्रेंड निकला मिस्त्री

गोरखपुर में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को इंस्टा पर एक लड़के से प्यार हो गया. वह उसके बाइक वाली तस्वीरों से खूब इंप्रेस थी. उसे लड़के की असलियत नहीं पता थी. इस बीच लड़की अपने भाई के साथ बॉयफ्रेंड से मिलने गोरखपुर से 70 किलोमीटर दूर बस्ती पहुंच गई. वहां, उसे पता चला, उसका बॉयफ्रेंड असल में मिस्त्री का काम करता है.

जिस लड़के से लड़की करती थी प्यार, वह निकला टाइल्स मिस्त्री

गोरखपुर में एक नाबालिग लड़की को इंस्टा पर मिले 17 साल के लड़के से प्यार हो गया. लड़का महंगी-महंगी बाइकों के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड करता रहता था, जिसे देख लड़की इंप्रेस हो गई थी. इंस्टा पर दोनों के बीत बातचीत शुरू हुई, जो प्यार में तब्दील हो गई. इसके बाद लड़की सिलाई सीखने के बहाने लड़के से मिलने लगी. लेकिन उसे लड़के की असलियत नहीं पता थी. अब जाकर लड़की को जानकारी हुई उसका बॉयफ्रेंड एक टाइल्स लगाने वाला मिस्त्री है.

घर से निकली और 70 किलोमीटर दूर बस्ती पहुंच गई

गोरखनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की यह नाबालिग लड़की सिलाई का काम सिखती है. लड़की के पिता मजदूरी का काम करते है. 10 फरवरी को टेडी डे के दिन सुबह तकरीबन 11 बजे लड़की अपने भाई के साथ टेलर के यहां जाने की बात कह निकली थी. इस बीच वह अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गोरखपुर से 70 किलोमीटर दूर बस्ती पहुंच गई.

अज्ञात कॉलर ने कहा- अपने बच्चों को ले जाओ

काफी देर घर नहीं लौटने पर लड़की के परिजनों उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन लड़की मोबाइल बंद आ रहा था. इससे उसके परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी. फिर शाम में लड़की के पिता के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया. कॉल करने वाले कहा- अपने लड़की और लड़के को ले जाओ. इसके बाद लड़की पिता ने वापस उस नंबर पर कॉल किया तो वह स्विच ऑफ हो गया.

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लड़की और उसके भाई को खोजा

लड़की के पिता ने इसकी गोरखनाथ थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लड़की और उसके भाई की तलाश शुरू कर दी. मंगलवार यानी 10 फरवरी की ही देर रात पुलिस ने लड़की उसके भाई और उसके बॉयफ्रेंड को बस्ती से बरामद कर लिया गया.

बुधवार की सुबह पुलिस ने लड़की और उसके भाई को परिवार वालों को सौंप दिया. पूछताछ में लड़की ने बताया कि पिछले 6 महीने से वह एक लड़के से प्यार करती है. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं. इस मामले में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि लड़की और उसके भाई को बरामद कर परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि लड़की का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल भी कराया गया है. यह जानने कि कोशिश की जा रही है कि लड़की अपने मन से बस्ती तक चली गई थी या फिर उसपर किसी ने दबाव बनाया था. फिलहाल, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.