सांसद Priya Saroj और Rinku Singh की शादी से पहले किसानों ने कर दिया बवाल
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मछलीशहर लोकसभा के किसान नेताओं ने सपा सांसद प्रिया सरोज की 18 नंबर को होने वाली शादी में बड़ा ऐलान किया है. किसानों ने कहा है कि प्रिया के दिल्ली आवास से लेकर उनकी शादी के मंडप तक मुआवजे के इंतजार में मर चुके हजारों किसानों के पोस्टर लगाकर वह नारेबाजी करेंगे. जौनपुर कलेक्टर परिसर में प्रदर्शन करते हुए किसानों ने इस बात का ऐलान किया है.
आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाइवे निर्माण को लेकर किसान आक्रोशित हैं. जौनपुर-वाराणसी बॉर्डर पर 16 किमी लंबा हाईवे बनाना था, लेकिन वह अब तक बनकर तैयार नहीं हुआ है. बावजूद इसके 16 किमी के बीच में टोल का न सिर्फ निर्माण कराया गया बल्कि टोल की वसूली भी होती रही. जिसका किसान विरोध करते चले आ रहे हैं. हजारों किसानों को आज तक उनकी जमीन का मुआवजा नहीं मिला है.
More Videos

गुरु गोरखनाथ की नगरी का ऐसा सौंदर्यीकरण! मन मोह लेंगी शहर की सड़कें; देखें Photos

विवाह पर बाबा विश्वनाथ और मां गौरा को 6 लाख रुपये का न्योता, 500 भक्तों ने दिया शगुन

अब और महंगे हो गए ट्रेन टिकट! जनरल से AC तक का बढ़ा किराया; दिल्ली की यात्रा हुई इतनी महंगी

