दरोगा भर्ती परीक्षा देने गए 23 सिपाही सस्पेंड, SSP बोले – कार्रवाई का एग्जाम से कोई लेना-देना नहीं

झांसी जिले में दरोगा भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेने गए 23 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है. हालांकि, एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने कार्रवाई के पीछे दरोगा भर्ती परीक्षा से कोई संबंध होने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि सिपाही बिना किसी सूचना के 30 दिनों से अधिक समय तक गैरहाजिर थे. इसलिए ये एक्शन लिया गया है.

झांसी के एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति

झांसी जिले में दरोगा भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेने गए 23 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, इन सिपाहियों ने बीमारी का झूठा बहाना बनाकर छुट्टी ली थी. इसके बाद उन्होंने दरोगा का एग्जाम दिया था. पिर छुट्टी खत्म होते ही वापस ड्यूटी ज्वाइन की थी.

19 मार्च को सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के दिए गए थे आदेश

अब विभाग की जांच में सिपाहियों का पूरा पोल खुल गया. सिपाहियों ने बिना अनुमति के और झूठी बीमारी का हवाला देकर छुट्टी ली थी. इसे अनुशासन हीनता माना गया है. अब एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने 19 मार्च को इन 23 सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए. अब इन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है.

कार्रवाई के पीछे दरोगा भर्ती परीक्षा से कई संबंध नहीं- एसएसपी

हालांकि, एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने कहा कि सिपाही बिना किसी सूचना के 30 दिनों से अधिक समय तक गैरहाजिर रहे. यह गंभीर अनुशासन भंग है. इसलिए ऐसा एक्शन लिया गया है. कार्रवाई का दरोगा भर्ती परीक्षा से कोई संबंध नहीं है. हमने इस मामले में विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए हैं.

विभागीय सूत्रों ने क्या बताया?

विभागीय सूत्रों का कहना है कि सिपाहियों ने पहले छुट्टी के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जमा किया. लेकिन जांच में पता चला कि वे छुट्टी के दौरान झांसी के बाहर परीक्षा केंद्र पर थे. वापसी पर उन्होंने ड्यूटी जॉइन कर ली, लेकिन आंतरिक जांच में सब कुछ सामने आ गया. अब इन्हें निलंबित कर दिया गया है.

 14 और 15 मार्च को हुई थी दरोगा भर्ती परीक्षा

बता दें कि यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI/दरोगा) के 4543 पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 75 जनपदों में दो पालियों (Shift) में सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई. इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर से 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला आवेदकों ने आवेदन किया था.

Follow Us