₹50-₹100 जोड़कर बना पुल, सिस्टम अब भी गायब… कानपुर से ग्राउंड रिपोर्ट
कानपुर देहात के भंवरपुर गांव से ‘विकसित भारत’ के दावों की जमीनी हकीकत सामने आई है. रिन्द नदी पर पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को रोजाना जान जोखिम में डालकर बांस-बल्ली के अस्थायी पुल से गुजरना पड़ता है. वर्षों से विधायक और सांसद से मांग के बावजूद पुल नहीं बना, तो ग्रामीणों ने खुद चंदा इकट्ठा कर यह पुल तैयार किया. करीब 1800 की आबादी वाला यह गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है. बारिश के मौसम में हालात और भी खतरनाक हो जाते हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.
Follow Us
More Videos

विवाह पर बाबा विश्वनाथ और मां गौरा को 6 लाख रुपये का न्योता, 500 भक्तों ने दिया शगुन

अब और महंगे हो गए ट्रेन टिकट! जनरल से AC तक का बढ़ा किराया; दिल्ली की यात्रा हुई इतनी महंगी

मुंबई स्टाइल में देशी स्वाद; भुला नहीं पाएंगे मुल्तानी छोले-पाव का टेस्ट

