मेरठ में एक और मुस्कान… मौसेरे भाई से अफेयर में फौजी पति को लगा दिया ठिकाने, सोना गिरवी रख खरीदा था तमंचा
मेरठ में बीएसएफ जवान की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पत्नी ने ही अपने प्रेमी (मौसेरे भाई) के साथ मिलकर पति की गोली मारकर हत्या कराई. फौजी पति को दोनों के बीच अवैध संबंधों की जानकारी थी, दोनों में आए दिन मारपीट भी होता था. पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.
मेरठ के के इंचौली थाना क्षेत्र में बीएसएफ जवान की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर फौजी पति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी पत्नी का रिश्ते में देवर और फौजी के मौसेरे भाई से अफेयर था, इसकी जानकारी पति को हो गई थी, जिसके चलते दोनों ने हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली.
मामला मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव की है. 28 मार्च को बीएसएफ जवान नैन सिंह जाटव की घर में सोते समय भीतर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. नैन सिंह बीएसएफ में कॉन्स्टेबल थे. नैन सिंह का अपनी पत्नी कोमल पर अवैध संबंध का शव था, इसपर विवाद भी होता था. लेकिन इस बार जब फौजी छुट्टी पर गांव आया तो उसे ठिकाने लगा दिया.
पोस्टिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी
इंचौली पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी पत्नी कोमल ने अपने बॉयफ्रेंड और साथियों संग मिलकर हत्या की थी. रिश्ते का देवर गुलशन बीएसएफ जवान का मौसेरा भाई है, जिसकी आरोपी पत्नी से अफेयर चल रहा था. पति के अक्सर पोस्टिंग में रहने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी.
मृतक नैन सिंह जाटव की तैनाती पश्चिम बंगाल में थी, वह अक्सर बाहर ही रहता था. पति को पत्नी पर शव था, बाद में उसने कॉल हिस्ट्री निकलवा कर पक्का भी हो गया था, उसने दोनों के बीच अवैध संबंध की जानकारी हो गई थी. इसके बाद नैन सिंह अपने घर में अकेले रहते थे और उनकी पत्नी कोमल काफी समय से अलग रहने लगी थी.
पत्नी ने सोना गिरवी रख कर तमंचा खरीदा था
मृतक नैन सिंह और उसकी पत्नी में आए दिन इसको लेकर मारपीट होती थी. लेकिन इस बार पत्नी कोमल ने प्रेमी गुलशन के साथ मिल हत्या की साजिश रची. कोमल ने पहले गुलश को सोना गिरवी रखने के लिए दिया था ताकि वो तमंचा खरीद सके. तमंचा खरीदने के बाद गुलशन ने अपने साथियों के साथ पूरी योजना बनाई और नैन सिंह को मौत के घाट उतार दिया.
फौजी पति की रात में घर में सोते समय गोली मार कर हत्या की गई. वह 6 मार्च को ही छुट्टी पर अपने गांव आया था, उसे दो अप्रैल को वापस ड्यूटी पर पश्चिम बंगाल भी जाना था. आरोपी पत्नी ने पहले तो पुलिस को चकमा देने की कोशिश की. तहरीर में पड़ोसी के ऊपर हत्या का आरोप लगाए थे. लेकिन पुलिस ने जब पकड़ा तो उसने अपना पूरा जुर्म कबूल कर लिया.
टीम को 25,000 रूपये का नकद इनाम दिया गया
एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि नैन सिंह बीएसएफ जवान की पत्नी ने अपने प्रेमी से साथ योजना बनाकर हत्या को अंजाम दिया. और पड़ोसियों पर आरोप लगाया. लेकिन अंदर ट्रेनी अधिकारी बजरंग प्रकाश ने अच्छा कार्य किया और घटना का खुलासा किया. स्वाट टीम ने भी अच्छा कार्य किया है. टीम को 25,000 रूपये का नकद इनाम दिया गया है.
