पहले दिखाता गंदी फिल्में, फिर करता था रेप; झकझोर देगी 11 साल की बेटी संग पिता की दरिंदगी
कानपुर में एक पिता ने 11 साल की बेटी के साथ दरिंदगी की. बेटी के नाजुक अंगों से रक्तस्राव देख मां को शक हुआ, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की. मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिश्तों का शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है. यहां एक पिता ही अपनी 11 साल की बेटी संग दरिंदगी कर रहा था. पीड़ित बेटी के नाजुक अंगों से ब्लीडिंग होता देखा मां को शक हुआ तो उसने अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों से वारदात की कहानी सुनकर बच्ची की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मामला कानपुर के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र का है. पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि वह ईसाई परिवार से है. उसने साल-2014 में दूसरे समुदाय के युवक से लव मैरिज किया था. इसके अगले ही साल उसे एक बेटी पैदा हुई थी. फिर एक बेटा भी हुआ. पीड़ित मां ने पुलिस को बताया कि अब तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन पिछले दिनों वह अपने दोनों छोटे बच्चों को लेकर रिश्तेदार के घर लखनऊ गई थी. वहीं पर उसे पता चला कि बेटी के नाजुक अंगों से ब्लीडिंग हो रही है. वह तत्काल बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची तो पता चला कि उसके साथ हुई दरिंदगी की वजह से ऐसा हुआ है.
थाने पहुंच कर दी शिकायत
डॉक्टरों द्वारा बच्ची संग रेप की कहानी बताने पर पीड़िता को भरोसा नहीं हुआ. उसने पहले बेटी से बात की और पूरा घटनाक्रम जानने के बाद थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी. पीड़ित बच्ची ने बताया कि उसे घर में अकेले देखकर पिता उसे अक्सर अश्लील वीडियो दिखाता था और फिर उसके साथ घिनौनी हरकत करता था. इसके बाद पीड़िता लखनऊ से वापस लौटी और सीधे थाने पहुंच गई. जहां उसने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
पीड़िता मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इसके बाद पुलिस ने आरेापी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है. मामले की जांच कराई जा रही है. आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई होगी.