सिपाही था तो खूब किया प्यार, दरोगा बनते तोड़ डाला कसमें वादे; शादी से मुकरा तो DCP ऑफिस पहुंची GF

कानपुर में एक सिपाही ने दरोगा बनते ही अपनी प्रेमिका से शादी का वादा तोड़ दिया. प्रेमिका का आरोप है कि कांस्टेबल रहते हुए उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. अब प्रमोशन के बाद वह मुकर गया है, जिससे दुखी युवती डीसीपी कार्यालय पहुंची है. उसने धोखेबाज दरोगा पर मुकदमा दर्ज करने और न्याय की मांग की है.

सांकेतिक तस्वीर, इमेज सोर्स: AI

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी गर्लफ्रेंड से रिश्ता तोड़ लिया है. वहीं गर्लफ्रेंड ने डीसीपी से मिलकर अपना दुखड़ा रोया है. कहा कि वो जब तक कांस्टेबल था, खूब प्यार किया. शादी कर परिवार बसाने और दुनिया की सारी खुशिया देने का वादा किया. लेकिन जब दरोगा के पोस्ट के लिए उसका चयन हुआ तो एक झटके में सभी कसमें वादे तोड़ दिया है. अब वह शादी से भी मुकर गया है.

पीड़ित युवती ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है. मामला कानपुर में मंधना-बगदौधी बांगर का है. यहां रहने वाली युवती ने का आरोप है कि वर्ष 2020 में वह महज 15 साल की थी. उन्हीं दिनों बिल्हौर निवासी पुलिस कांस्टेबल अश्वनी चौहान उसके संपर्क में आया. आरोपी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए.

दरोगा बनते शादी से मुकरा प्रेमी

पीड़िता ने बताया कि उसके संबंधों की जानकारी जब परिजनों को हुई तो आरोपी के माता-पिता से बातचीत की. इस दौरान आरोपी के परिजनों ने भरोसा दिया कि लड़की के बालिग होते ही दोनों की शादी करा दी जाएगी. इसके बाद भी दोनों के संबंध बने रहे. पिछले दिनों वह 18 साल की हो गई. वहीं आरोपी प्रेमी भी प्रमोशन पाकर दरोगा बन गया. ऐसे में जब पीड़िता और उसके परिवार वालों ने आरोपी से शादी की बात की तो वह साफ मुकर गया.

अगवा कर हत्या की दी धमकी

पीड़िता का आरोप है कि पिछले दिनों उसके परिजन आरोपी के घर शादी की बात करने गए थे. वहां आरोपी के परिजनों ने उनके साथ ना केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि जातिसूचक गालियों से अपमानित किया. वहीं जब उसके परिजनों ने विरोध किया और पुलिस में जाने की बात कही तो आरोपी ने उसे अगवा कर हत्या कराने की धमकी दी. इस संबंध में उसने बिठूर थाने में शिकायत भी दी थी.

Follow Us