5 करोड़ की लैम्बो, लखनऊ के सबसे पॉश इलाके में घर… कितनी संपत्ति के मालिक थे प्रतीक यादव
Myneta.com के पोर्टल पर मौजूद अपर्णा यादव के 2017 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक प्रतीक यादव अपने दोनों बेटियों के नाम 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति छोड़ गए हैं. तकरीबन 9 साल के अंतराल में इसमें कई गुना इजाफा हुआ होगा. प्रतीक के पास 5 करोड़ की लैम्बर्गिनी कार भी है. इसके अलावा उनका घर लखनऊ के सबसे पॉश इलाके में स्थिति है.
समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है .उन्हें सुबह करीब 5:55 बजे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में उनके शव का पोस्टमार्टम जारी है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी. प्रतीक को कुछ दिनों पहले भी तबीयत खराब होने की स्थिति में मेदांता में भर्ती कराया गया था.
प्रतीक यादव के पास है 19 से 20 करोड़ की संपत्ति
सियासी परिवार से होने के बाद भी प्रतीक यादव ने राजनीति से दूरी बनाकर रखी. वह लखनऊ में द फिटनेस प्लैनेट नाम से जिम चलाते थे. फिटनेस इंडस्ट्री में उनका अच्छा-खासा नाम था. इसके अलावा रियल एस्टेट बिजनेस में भी उनका दखल था. Myneta.com के पोर्टल के मुताबिक प्रतीक यादव की कुल संपत्ति 19 से 20 करोड़ से अधिक की बताई जा रही है.
प्रतीक यादव की कुल संपत्तियों का ये है डिटेल
Myneta.com पर मौजूद अपर्णा यादव के 2017 चुनावी हलफनामें के मुताबिक प्रतीक के बैंक अकाउंट में तकरीबन 4 करोड़ 40 लाख रुपये जमा है. इसके अलावा उनके पास लगभग 2 करोड़ 43 लाख रुपये बॉन्ड्स, डिबेंचर और कंपनियों में शेयर था. प्रतीक के नाम पर 7 लाख 56 हजार रुपये बीमा भी था. इसके अलावा उनके पास 5 करोड़ रुपये अधिक की कीमत वाली लैबोर्गिनी उरुस कार और तकरीबन 1 लाख 41 हजार की बाइक भी है.
45 लाख का एग्रीकल्चर लैंड, 5 करोड़ की कामर्शियल-रेसिडेंशियल संपत्ति
प्रतीक यादव के ने 9 लाख का लोन ले रखा.साथ उनके पास 45 लाख रुपये का एग्रीकल्चर लैंड और 5 करोड़ 10 लाख रुपये के आसपास की कीमत की कामर्शियल और रेसिडेंशियल बिल्डिंग थी है. बता दें प्रतीक यादव के पास जिम और फिटनेस के कई सेंटर थे. इसके अलावा प्रतीक का घर लखनऊ के अमर शहीद पथ पर अंसल एपीआई में है. यह लखनऊ का सबसे पॉश इलाका माना जाता है. इस समय इस घर की कीमत कई करोड़ में होगी.
अपर्णा यादव के पास है 3 करोड़ रुपये की संपत्ति
प्रतीक यादव फिटनेस ट्रेनिंग, ब्रांड प्रमोशन और हेल्थ सेक्टर से जुड़े दूसरे कामों से भी अच्छी-खासी कमाई करते थे. इसके अलावा वह प्रॉपर्टी निवेश, कमर्शियल बिल्डिंग और प्रॉपर्टी डीलिंग जैसे कामों से जुड़े थे. वहीं, प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा के नाम तकरीबन 3 करोड़ की संपत्ति है. ये सारी जानकारी अपर्णा यादव द्वारा जारी 2017 में जारी चुनावी हलफनामे में दी गई है. आज के लिहाज से इन संपत्तियों की वैल्यू कई गुना बढ़ चुकी होगी.