लंदन से MBA, जिम का बिजनेस, जानवरों से लगाव…सियासी खानदान के बेटे, फिर भी राजनीति से दूरी, जानें कौन थे प्रतीक

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव के दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं.सियासी परिवार से होने के बाद भी उन्होंने राजनीति से हमेशा दूरियां बनाए रखीं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीकॉम और लंदन से एमबीए पूरा करने के बाद प्रतीक ने रियल एस्टेट और फिटनेस एंटरप्रेन्योरशिप के सेक्टर में काम किया. उनका लखनऊ में लखनऊ में 'द फिटनेस प्लानेट' नाम का एक जिम था. इससे साथ ही वह स्ट्रीट डॉग्स के रेस्क्यू के लिए जीव आश्रय नाम की संस्था भी चलाते थे.

प्रतीक यादव का निधन

सियासी परिवार से होने के बावजूद प्रतीक ने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा. ना ही समाजवादी पार्टी में कोई बड़ा पद संभाला. वह हमेशा सक्रिय राजनीति से दूर रहे. उन्होंने एक बार कहा भी था, जब तक संभव हो सकेगा वह पॉलिटिक्स से दूर ही रहेंगे और अपने कारोबार पर ध्यान देंगे.

लखनऊ के CMS स्कूल से प्रतीक ने की है पढ़ाई

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव के दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं. उनकी स्कूली शिक्षा लखनऊ के प्रतिष्ठित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS)से हुई. वह पढ़ाई में अच्छे थे. उन्होंने आगे की शिक्षा के लिए कॉमर्स की स्ट्रीम चुनीं. स्कूलिंग के बाद प्रतीक यादव ने लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिला लेकर बी.कॉम की पढ़ाई की.

प्रतीक ने यूके की लीड्स यूनिवर्सिटी से किया हुआ है एमबीए

प्रतीक ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई पूरा करने के बाद यूके की लीड्स यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की. यहां उन्होंने इंटरनेशनल बिजनेस, मैनेजमेंट स्किल्स और लीडरशिप पर फोकस किया. उनके बिजनेस के फैसलों में भी इन चीजों की साफ झलक दिखती रही है. वह मुख्य तौर पर रियल एस्टेट और फिटनेस एंटरप्रेन्योरशिप के सेक्टर में काम करते थे.

फिटनेस के साथ-साथ लग्जरी गाड़ियों का शौक

प्रतीक का लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम का एक जिम था. पढ़ाई के दौरान ही उनका रूझान फिटनेस की तरफ हो गया था. उनको जिम में एक्सरसाइज करने का काफी शौक था. वह अपनी महंगी और लग्जरी कारों की वजह से भी चर्चा में रहे हैं. उनके पास लैम्बॉर्गिनी उरुस जैसी कई करोड़ रुपये की लग्जरी गाड़ियां थीं. सुपरकारों और बाइक कलेक्शन में उनकी काफी दिलचस्पी थी.

स्ट्रीट डॉग्स के लिए खोली थी जीव आश्रय नाम की संस्था

फिटनेस के साथ-साथ प्रतीक समाजसेवा में भी काफी सक्रिय थे. उन्हें स्ट्रीट डॉग्स से काफी लगाव था. इनके लिए प्रतीक समय-समय पर अपने सोशल मीडिया पर आवाज भी उठाते रहे हैं. वह ‘जीव आश्रय’ नाम की संस्था भी चलाते है इस संस्था की तरफ से स्ट्रीट डॉग्स का इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू किया जाता है.

प्रतीक ने अपर्णा से 14 साल पहले की थी लव मैरिज

प्रतीक ने अपनी पत्नी अपर्णा से 14 साल पहले लव-मैरिज की थी. दोनों की लव स्टोरी 2001 में शुरू हुई थी. दोनों की एक बर्थडे पार्टी में मुलाकात हुई. फिर ई-मेल एक्सचेंज के जरिए बातचीत शुरू हुई. परिवार की सहमति के बाद 4 दिसंबर, 2011 को दोनों ने सैफई (इटावा) में धूमधाम से शादी की थी. इस शादी में देश की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल थीं. प्रतीक को अपर्णा से दो बेटियां भी हैं.

Follow Us