PM मोदी से लेकर राहुल गांधी तक… लखनऊ में 15 बच्चों की मौत पर किसने क्या कहा?

लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में भीषण अग्निकांड में 15 बच्चों की दुःखद मृत्यु हो गई. इस हृदयविदारक घटना पर प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी और राजनाथ सिंह समेत कई प्रमुख नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की है.

लखनऊ के पुरनिया में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग Image Credit:

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल है. इस घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर है. हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, और बसपा प्रमुख मायावती समेत कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया. साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

जानकारी के मुताबिक, करीब 2 बजकर 15 मिनट पर पुरनिया इलाके में स्थित एक बहुमंजिला बिल्डिंग के नीचे पेट शॉप में आग लगी. इसके ऊपर लाइब्रेरी का संचालन होता है. देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप लिया और लपटें ऊपर लाइब्रेरी तक पहुंचने लगीं. इससे हड़कंप मच गया, छात्र जान बचाने के लिए छत से कूदने लगे, जिसमें कईंयों को चोटें आई हैं.

वहीं, इस हृदयविदारक घटना पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है. PMO द्वारा X पोस्ट में कहा गया कि पीएम मोदी ने दुखी परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताई है. साथी ही PMNRF से हर मरने वाले के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी. वहीं घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है.

केंद्रीय रक्षा मंंत्री राजनाथ सिंह ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, ‘ लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है/ मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ है, जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने X पर लिखा, ‘लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं.’

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रदेश पाठक ने कहा,’ अलीगंज में दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदयविदारक है. मेरी गहन संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.’

बीएसपी सुप्रिमो मायावती ने लिखा, ‘कोचिंग सेन्टर में हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद है. इस प्रकार की जानलेवा घटनायें दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं. ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम सबको मिलकर करना होगा, सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा.’

वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन सपा ने अपने अधिकारिक X हैंडल से पोस्ट किया,’ लखनऊ के पुरनिया इलाके में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, फंसे कई छात्र-छात्राएं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की कामना. फंसे बच्चो को सुरक्षित बाहर निकाला जाये, बचाव कार्य तेज़ी से हो.’

Follow Us