डिप्टी CM ने तेजस अस्पताल को कराया सील, छात्रा के साथ डॉक्टर ने किया था रेप
तेजस अस्पताल में एक डॉक्टर द्वारा 12वीं की छात्रा को नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ रेप करने की घटना सामने आई है. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जो स्वास्थ्य मंत्री भी ने मामले में तुरंत संज्ञान लिया और अस्पताल को सील करने के निर्देश दिए हैं.आरोपी डॉक्टर का मेडिकल लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है.
राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में स्थित तेजस हॉस्पिटल में एक 19 वर्षीय इंटर की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद सरकार ने तुरंत सख्त कार्रवाई की है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर अस्पताल को सील करने, आरोपी डॉक्टर का लाइसेंस निलंबित करने और उसकी आयुर्वेदिक डिग्री जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है.
मिर्गी के इलाज के लिए तेजस अस्पताल में हुई थी भर्ती
पीड़िता छात्रा मिर्गी (Epilepsy) के इलाज के लिए तीन दिन पहले तेजस हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी. परिवार के अनुसार, डॉक्टर विजय कुमार गिरी अस्पताल संचालक है.लड़की उसे ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर नशीला इंजेक्शन लगाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. परिवारजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने पहले छात्रा की बड़ी बहन और नर्स को OT से बाहर भेज दिया.
दोपहर को एक बार फिर डॉक्टर ने छात्रा से किया दुष्कर्म
परिजनों के मुताबिक दोपहर में एक बार फिर छात्रा को OT में ले जाया गया. यहां फिर नशीला इंजेक्शन देकर कथित रूप से गलत काम किया गया. बेहोशी की हालत में छात्रा ने जब परिवार को घटना बताई तो परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया. बीकेटी पुलिस ने आरोपी डॉक्टर विजय कुमार गिरी को तुरंत हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ चल रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अस्पताल कर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
डिप्टी सीएम ब्रजेश लिया सख्त एक्शन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जो स्वास्थ्य मंत्री भी ने मामले में तुरंत संज्ञान लिया और अस्पताल को सील करने के निर्देश दिए हैं.
आरोपी डॉक्टर का मेडिकल लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है. उनकी आयुर्वेदिक डिग्री (बीएएमएस) जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. डॉक्टर झांसी के एक निजी मेडिकल कॉलेज से बीएएमएस पास बताए जा रहे हैं.
