यूपी में आज जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, कट सकते हैं सात लाख लोगों के नाम

निर्वाचन आयोग ने इन सभी आवेदनों और नोटिसों की गहन जांच के बाद उत्तर प्रदेश का फाइनल वोटर लिस्ट जारी करने वाली है. इसमें करीब सात लाख मतदाताओं के नाम कटने की संभावना है. अंतिम आंकड़ा 13.35 करोड़ पहुंचने की उम्मीद है.

यूपी SIR Image Credit:

उत्तर प्रदेश मे राज्य की अंतिम मतदाता सूची फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो जाएगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा द्वारा जारी की जाने वाली इस सूची में करीब सात लाख मतदाताओं के नाम कटने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक, अंतिम सूची में कुल 13.35 करोड़ मतदाताओं के नाम दर्ज होंगे.पिछली 6 जनवरी को जारी मसौदा मतदाता सूची ड्राफ्ट में 12.55 करोड़ मतदाता थे, जिनमें 6.88 करोड़ पुरुष और 5.67 करोड़ महिलाएं शामिल थीं. अब फॉर्म-6,,फॉर्म-7 और विभिन्न जांचों के बाद करीब 80 लाख नए नाम जुड़ने और सात लाख नाम कटने के बाद अंतिम आंकड़ा 13.35 करोड़ पहुंचने की उम्मीद है.

कुल 1.04 करोड़ लोगों को नोटिस दिया गया था.

निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि नाम काटे जाने वाले मतदाताओं में सबसे ज्यादा संख्या उन लोगों की है.जिनके नाम का मिलान माता-पिता, दादा-दादी या नाना-नानी से नहीं हो सका. कुल 1.04 करोड़ लोगों को नोटिस दिया गया था.जिनमें तार्किक विसंगतियां पाई गईं 2.22 करोड़ मामलेइनके अलावा 3.18 लाख लोगों ने खुद फॉर्म-7 भरकर अपना नाम सूची से हटवाने का अनुरोध किया था. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नाम कटने की संख्या सबसे ज्यादा होने की आशंका है.अंतिम सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से ज्यादा रहेगी.

86.69 लाख लोगों ने नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरा था

फॉर्म-6 नाम जुड़वाने में 86.69 लाख आवेदनों में 43.06 लाख पुरुषों के और 43.62 लाख महिलाओं के थे.फॉर्म-7 नाम कटवाने में 3.18 लाख आवेदनों में 1.46 लाख पुरुष और 1.31 लाख महिलाएं शामिल थीं.नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं में भी लिंग के आधार पर कोई बड़ा अंतर नहीं है.6 जनवरी को जारी ड्राफ्ट सूची पर 6 मार्च तक दावे और आपत्तियां ली गईं. कुल 86.69 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरकर नया नाम जोड़ने की मांग की, जबकि 3.18 लाख ने फॉर्म-7 से नाम हटवाने की.

यहां अपलोड की जाएगी फाइनल वोटर लिस्ट

निर्वाचन आयोग ने इन सभी आवेदनों और नोटिसों की गहन जांच के बाद अंतिम सूची तैयार की है.मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा आज दोपहर में आधिकारिक रूप से इस सूची को जारी करेंगे. यह सूची जिला निर्वाचन कार्यालयों, तहसील स्तर पर और आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

Follow Us