FD तुड़वाने बैंक पहुंची 75 साल की महिला, ठनका कर्मचारी का माथा, लुटने से बचा लिए 2 करोड़ रुपये

लखनऊ में ऊषा नाम की एक बुजुर्ग महिला के साथ 2 करोड़ रुपये का फ्रॉड होने से बच गया. वह 5 दिनों से साइबर ठगों के डिजिटल अरेस्ट की जाल में फंसी हुई थी. लेकिन ऐन वक्त पर एक बैंक कर्मचारी की सूझबूझ से वह एक बहुत बड़े फ्रॉड से बच गईं.

डिजिटल स्कैम ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

लखनऊ में एक 75 साल की बुजुर्ग महिला ऊषा 13 FD तुड़वाने PNB बैंक पहुंची. इससे उन्हें तकरीबन 2 करोड़ रुपये मिलने थे. इतनी बड़ी कम एक साथ निकालने की बात पर बैंक कर्मी को शक हुआ. उसने इसकी जानकारी डिप्टी मैनेजर इंद्राणी को दी. लेकिन उनके भी पूछने पर बुजुर्ग महिला कुछ बताने को तैयार नहीं हुईं. फिर डिप्टी मैनेजर ने ऊच्चाधिकारियों और पुलिस को इसकी सूचना दी.

पुलिस ने जब ऊषा से एक साथ इतने रुपये निकालने के बारे में पूछा तो पहले वह इस बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं हुईं. लेकिन बैंक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के लागातार काउंसिलिंगि करने पर बड़ी मुश्किल से उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के बारे में जानकारी दी.

पुलिस को बुजुर्ग महिला से क्या पता चला?

उषा ने बताया कि उनके मोबाइल पर 11 दिसंबर को एक कॉल आई. उधर से बात कर रहे शख्स ने उनके पति का नंबर और आधार का इस्तेमाल मनी लॉड्रिंग में होने की बात कही. साथ ही बताया कि इस मनी लॉन्ड्रिंग में तकरीबन 50 करोड़ रुपये की फडिंग आतंकी संगठनो से हुई. इन पैसों का इस्तेमाल कश्मीर व दिल्ली में हुई घटनाओं में हुआ है. हम लोग CBI पुणे से इसकी जांच कर रहे हैं. फिर शख्स ने उनसे व्हाट्सअप नम्बर मांगा और वीडियो कॉल के जरिए वर्दी में बैठे ऑफिसर और उसका कार्यालय दिखाया गया.

ऊषा ने आगे बताया कि इस बीच उन्हें धमका कर उनका ब्रेन वाश किया गया. आधार कार्ड व बैंक डिटेल ले ली गई.  रोज-रोज बात करने के बाद एक कोड दिया जाता था. उनसे कहा गया था कोड पूछने पर एग्जैक्ट वही नंबर बताने पर आगे की बात जाएगी. ऊषा के मुताबिक स्कैमर्स ने उसने सभी बैंक खाते में जमा पैसे को एक सेविंग अकाउंट में जमा करने का निर्देश दिया. उसने कहा कि मैं आपको एक बैंक डिटेल दूंगा. इस खाते में आप आप RTGS के माध्यम से पैसे ट्रान्सफर कर देना.

बुजुर्ग को हत्या की दी धमकी

स्कैमर ने ऊषा को ये बातें परिजनों से बताने से मना किया और घर से बाहर जाने पर भी रोक लगा दी. इस दौरान किसी को घर पर बुलाने से भी मना कर दिया. स्कैमर ने धमकी दी कि उसके पास ऊषा की सारी डिटेल मौजूद है. वह लखनऊ आएगा उन्हें पकड़ कर पुणे ले जाएगा और परिवार के सभी लोगों की हत्या कर देगा.

बैंक कर्मी के सूझबूझ ने फ्रॉड होने से बचाया

इसी सिलसिले में 5 दिनों से स्कैमर्स के डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी ऊषा अपनी  13 FD तुड़वाने PNB बैंक पहुंची थीं. लेकिन एक साथ इतना पैसा निकालने की बात पर बैंक कर्मी को शक हो गया. इस बीच बैंक कर्मियों और पुलिस की संयुक्त प्रयास से बुजुर्ग महिला के साथ 2 करोड़ रुपये का फ्रॉड होने से बच गया.

पुलिस ने क्या बताया?

बता दें कि 75 साल की ऊषा के पति पीडब्ल्यूडी में अफसर थे.उनकी मृत्यु हो चुकी है. बेटा शहर के बाहर नौकरी करता है. एसीपी ने बताया कि पीड़िता के बयानों और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. डिजिटल अरेस्ट गिरोह को मोबाइल नंबर के आधार पर ट्रैक किया जा रहा है.

Follow Us