लखनऊ यूनिवर्सिटी में मोहन भागवत का विरोध क्यों कर रहे NSUI के छात्र नेता?

लखनऊ विश्वविद्यालय में एनएसयूआई (NSUI) के छात्रों ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के दौरे के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. दो दिवसीय लखनऊ यात्रा पर पहुंचे मोहन भागवत विश्वविद्यालय में आयोजित संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में शोधार्थियों को संबोधित करने वाले हैं. इसी दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने यूजीसी बिल पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया और ‘गो बैक’ के नारे लगाए. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को हिरासत में ले लिया.