‘अखिलेश जी मेरे मित्र हैं… कभी-कभी मदद कर देते हैं’, जब लोकसभा में बोले PM मोदी

महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन बिल पर चर्चा पर पीएम मोदी के संबोधन के दौरान ऐसा पल भी आया, जब उन्होंने अखिलेश यादव को अपना मित्र बताते हुए कहा कि वे कभी-कभी मेरी मदद कर देते हैं. इस मौके पर अखिलेश भी खिलखिलाकर हंस पड़े.

अखिलेश यादव और पीएम मोदी Image Credit:

संसद का विशेष सत्र आज गुरुवार यानी 16 अप्रैल से शुरू हो गया. इस दौरान महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन बिल पर चर्चा के दौरान सदन में हंगामा मच गया. कांग्रेस ने बिल पेश होते ही कहा कि सरकार संविधान को हाइजैक करना चाहती है. वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा कि महिला आरक्षण हमारे PDA के आवाहन को मजबूत करता है. भारतीय जनता पार्टी अब नारी को नारा बनाने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने नारी को अपने संगठन में नहीं रखा तो उनके मान-सम्मान के लिए आप क्या करेंगे.

पीएम मोदी के संबोधन के दौरान ऐसा पल भी आया, जब उन्होंने अखिलेश यादव को अपना मित्र बताते हुए कहा कि वे कभी-कभी मेरी मदद कर देते हैं.यह बात सही है कि मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं, लेकिन मेरा दायित्व समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने का है. संविधान ने भी मुझे यही रास्ता दिखाया है और मेरे लिए संविधान ही सर्वोपरि है. यह संविधान की ताकत है कि मेरे जैसा अत्यंत छोटे समाज का अति पिछड़े समाज का दायित्व देश ने दिया है.

पीएम मोदी के इस बात पर अखिलेश भी खिलखिला पड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही कहा कि अखिलेश यादव मेरे मित्र कभी-कभी मदद कर देते हैं तो अखिलेश यादव भी खिलखिलाकर हंस पड़े. महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘मैं यह मानता हूं कि विकसित भारत का मतलब सड़के रेल या संरचना से जुड़े आंकड़े नहीं हैं, लेकिन इसका मतलब नीति निर्धारण में देश की आधी आबादी हिस्सा बने यह भी है. हम पहले ही देर कर चुके हैं. हमें यह मानना होगा.’

पीएम मोदी बोले-हमारे लिए सौभाग्य की बात

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, हम सभी सदस्यों का यह सौभाग्य है कि देश की आधी आबादी में राष्ट्र निर्माण की नीति बनाने की प्रक्रिया में शामिल होने का सौभाग्य मिल रहा है. हमें इस अवसर को जाने नहीं देना चाहिए. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने उन पार्टियों को चेताया कि महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस जिसने विरोध किया है उसका चुनावों में बुरा हाल हुआ.

महिला आरक्षण बिल को राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि किसी ने विरोध नहीं किया. ये फैसला किसी एक के पक्ष में नहीं जाएगा, ये देश के लोकतंत्र के पक्ष में जाएगा. हम सब उसके हकदार रहेंगे. इसलिए जिन को इसमें राजनीति की बू आ रही है वो खुद के परिणामों को देख लें. इसी में फायदा है जो नुकसान हो रहा है उससे बच जाओगे. इसे राजनैतिक रंग देने की जरूरत नहीं है.

सबको क्रेडिट का ब्लैंक चेक देने को तैयार हूं-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि अब भी किसी को लगता है कि महिला आरक्षण विधेय को लेकर मोदी का राजनीतिक स्वार्थ है. तो उनसे कहना चाहता हूं हमें क्रेडिट नहीं चाहिए जैसे ही पारित हो जाए तो मैं एड देकर सबको धन्यवाद देने तैयार हूं. सबकी फोटो छपवा देंगे. सबको क्रेडिट का ब्लैंक चेक देने को तैयार हूं.

Follow Us