मारा गया सपा का फाइनेंसर! धुरंधर 2 फिल्म में अतीक के रोल पर बोली पूजा पाल, अखिलेश पर भी साधा निशाना

दिवंगत विधायक राजूपाल की पत्नी पूजा पाल ने 'धुरंधर 2' फिल्म में अतीक अहमद के किरदार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अतीक को समाजवादी पार्टी का सबसे बड़ा फाइनेंसर बताया और अखिलेश यादव पर निशाना साधा. पूजा पाल ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने माफियाओं का सफाया किया. उनके मुताबिक, अतीक ने सपा के संरक्षण में देश को खोखला किया, युवाओं को अपराधी बनाया और नकली नोटों का धंधा किया.

विधायक पूजा पाल Image Credit:

बॉलीवुड की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीति थमती नजर नहीं आ रही. अब इस फिल्म को लेकर दिवंगत विधायक राजूपाल की पत्नी और विधायक पूजा पाल ने भी टिप्पणी की है. रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म में माफिया अतीक अहमद की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए पूजा पाल ने कहा कि वह सपा का सबसे बड़ा फाइनेंसर मारा गया. वहीं अतीक के पाकिस्तान कनेक्शन की बात पर पूजा पाल ने कहा कि उसे देशद्रोही बताया.

जबकि इस बिंदु पर समाजवादी पार्टी ने सरकार पर सवाल उठाती रही है. सपा इसे राजनीतिक साजिश बताती है. सपा से ही बागी विधायक पूजा पाल ने फिल्म में अतीक किरदार को लेकर अपनी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है. पूजा पाल ने साफ कहा कि अतीक अहमद के रूप में समाजवादी पार्टी का बड़ा फाइनेंसर मारा गया है. जिससे अखिलेश यादव असंतुष्ट हैं. उन्होंने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के एक धुरंधर मुख्यमंत्री हैं.

अतीक को था सपा का संरक्षण

पूजा पाल ने कहा कि सीएम योगी ने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे दुर्दांत माफियाओं का सफाया किया है. इस फिल्म ने अतीक और समाजवादी पार्टी के रिश्तों को उजागर कर दिया है. अतीक अहमद सपा के संरक्षण में देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा था. उसने खुद उनकी जिंदगी बर्बाद की, हजारों परिवारों को तबाह किया. कहा कि अतीक केवल उनका ही नहीं, बल्कि देश का दुश्मन था. उसने हत्याएं की, नशे का कारोबार में धकेला. युवाओं को अपराधी बनाया और नकली नोटों का धंधा किया.

सपा को सपा पता था

पूजा पाल के मुताबिक अतीक ने देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया. समाजवादी पार्टी सबकुछ जानकर भी चुप रही. उन्होंने आरोप लगाया कि अतीक के खिलाफ कार्रवाई होने से अखिलेश यादव नाराज थे. पूजा पाल ने कहा कि इसीलिए रामगोपाल यादव कह रहे हैं कि अतीक अहमद की हत्या का बदला लिया जाएगा. ये शब्द भले ही रामगोपाल ने कहे हों, लेकिन विचार अखिलेश यादव के हैं. इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि अखिलेश की सरकार होती तो उनकी भी हत्या हो जाती.

Follow Us