ई-मेल पर प्यार के इकरार से लेकर इंस्टाग्राम पर तकरार तक, बेहद फिल्मी थी प्रतीक-अपर्णा की लव स्टोरी
प्रतीक और अपर्णा के मुहब्बत की कहानी एकदम फिल्मी है. दोनों की मुलाकात स्कूली दिनों में हुई थी. कॉमन दोस्तों की जन्मदिन पार्टी में दोनों आमने-सामने आए. अपर्णा से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो प्रतीक ने ई-मेल आईडी मांगी. इसी ईमेल के जरिए दोनों के बीच प्यार पनपा जो शादी के अंजाम तक पहुंचा. लेकिन अब प्रतीक यादव का निधन हो गया. वह अपर्णा से काफी दूर चले गए.
ई-मेल से इजहार-ए-मोहब्बत, 25 साल का सफर और एक छोटा-सा तूफान…. इन सबके बावजूद अपर्णा और प्रतीक के बीच सबकुछ ठीक हो गया था. उनकी कहानी यह साबित करती थी प्यार मुश्किलों से टकराकर भी मजबूत हो जाता है. लेकिन अब प्रतीक यादव का निधन हो चुका है. वह अपनी पत्नी से इतने दूर जा चुके हैं कि अब वापस नहीं आ पाएंगे. वह फेफड़ों की गंभीर बीमारी पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म के चलते उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था.
प्रतीक की अपर्णा के मुहब्बत की कहानी एकदम फिल्मी है. दोनों की मुलाकात स्कूली दिनों में हुई थी. कॉमन दोस्तों की जन्मदिन पार्टी में दोनों आमने-सामने आए. तब प्रतीक हाईस्कूल में पढ़ते थे. अपर्णा से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो प्रतीक ने ई-मेल आईडी मांगी. 2001 के आसपास का समय था, जब मोबाइल फोन अभी आम नहीं हुए थे. प्रतीक नियमित ई-मेल भेजने लगे और धीरे-धीरे अपने दिल का हाल बयां करने लगे.
स्कूल का प्यार कॉलेज खत्म होने तक चला
अपर्णा कई दिनों तक ई-मेल चेक ही नहीं कर पाईं. जब आखिरकार देखा तो प्रतीक के सच्चे इजहार को नकार नहीं सकीं. इस तरह स्कूली प्यार पढ़ाई पूरी होने तक चला. दोनों ने परिवार को बताया और फिर 4 दिसंबर 2011 को मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में उनकी शादी हो गई. यह शादी यूपी की सियासी और सामाजिक दुनिया की हाई-प्रोफाइल शादियों में शुमार हुई. अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, मुकेश अंबानी समेत तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं. लखनऊ से सैफई तक जश्न का माहौल रहा.
तकरार और फिर सुधार
करीब 15 साल की शादीशुदा जिंदगी और उससे पहले के 10 साल के प्रेम के बाद जनवरी 2026 में दोनों के रिश्ते में तनाव आ गया. प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपर्णा पर गंभीर आरोप लगाए, परिवार तोड़ने का इल्जाम लगाया और मानसिक स्वास्थ्य खराब होने की बात कही. एक वक्त तलाक की धमकियां तक सुनाई दीं. लोगों ने सोचा कि यह खूबसूरत प्रेम कहानी अब खत्म हो गई. लेकिन दोनों ने जल्द ही समझदारी दिखाई. प्रतीक ने विवादित पोस्ट हटा ली और दोनों ने मिलकर रिश्ते को फिर से संभाल लिया.
दो अलग शख्सियतें, एक रिश्ता
प्रतीक यादव फिटनेस के शौकीन थे. मुलायम सिंह यादव से प्रेरित होकर वे बॉडी बिल्डिंग करते थे. वहीं अपर्णा एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका हैं. संगीत उनका जुनून है. अलग-अलग रुचियों के बावजूद दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया.दोस्त और परिजन बताते हैं कि दोनों की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं. ई-मेल से शुरू हुआ प्यार आज भी जिंदा था. तकरार के बाद दोनों ने साबित कर दिया था कि रिश्तों में गलतफहमियां आती हैं, लेकिन मोहब्बत उन्हें फिर जोड़ भी लेती है. लेकिन अब प्रतीक अपर्णा से काफी दूर चले गए हैं.
