यूपी को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की तैयारी, बंटाईदारों को भी मिलेगा मुआवजा
योगी सरकार प्रदेश को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की तैयारी में है. इसके लिए सरकार ने बारिश -आंधी और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर यूपी के सभी 75 जिलों के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मांगी है.
यूपी सरकार प्रदेश मे बारिश, ओला और आंधी से हुए नुकसान को देखते राज्य आपदा घोषित करने की तैयारी में है. यूपी में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश रिकॉर्ड की गई. इससे पहले भी कुछ दिनों के अंतराल पर बारिश की स्थिति देखी गई थी. मार्च महीने में ये स्थिति तकरीबन 4 से 5 बार रिकॉर्ड गई थी.
सरकार ने बारिश -आंधी और ओलावृष्टि से किसानों के फसलों को हुए नुकसान को लेकर यूपी के सभी 75 जिलों के जिलों के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मांगी है.यूपी क़ृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि जिलाधिकारियों से रिपोर्ट भेजने को कह दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद अध्ययन करने के बाद सरकार राज्य आपदा घोषित करने के मामले में निर्णय लेगी.
सीएम योगी ने किसानों की मदद का दिया निर्देश
CM योगी ने उत्तर देश कृषि विज्ञान कांग्रेस में कहा था कि – अतिवृष्टि-ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है. बीमा कंपनियां सर्वे कर राहत देंगी, परंतु वे सबको राहत नहीं दे पाएंगी. हमारा प्रयास होना चाहिए कि राज्य को आपदाग्रस्त घोषित करते हुए हर पीड़ित किसान को राहत प्रदान करें.
सीएम योगी ने आगे कहा था कि सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं. हर जिले के डीएम को आज ही आदेश जारी कर सबसे रिपोर्ट मांगी गई है. सीएम योगी ने जिला स्तर पर राजस्व, कृषि और अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्क्य स्थापित करते हुए शीघ्र सर्वेक्षण कर रिपोर्ट शासन को भेजने का निर्देश दिया है.
बंटाईदारों को भी मिलेगा फायदा
सरकार ने इस बार सिर्फ किसानों ही नहीं मौसम से प्रभावित बंटाईदारों के फसलों के नुकसान कराने का भी फैसला किया है. दरअसल, जमीन का मालिकाना हक नहीं होने से अक्सर बंटाईदार मुआवजे की राशि से वंचित रह जाते हैं.राजस्व विभाग राज्य आपदा राहत कोष से प्रत्येक जिले को पर्याप्त धनराशि तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है.
