TET का टेंशन खत्म! स्कूल के टीचर्स के लिए सरकार ने किया विशेष इंतजाम, ऐसे बचेगी नौकरी
उत्तर प्रदेश के प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों के 1.86 लाख टीईटी पास न किए शिक्षकों के लिए खुशखबरी है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नौकरी पर मंडरा रहे खतरे को टालने के लिए विशेष टीईटी का आयोजन होगा. सरकार ने आदेश जारी कर दिया है, जिससे अब सभी शिक्षक 31 अगस्त 2028 तक टीईटी पास कर अपनी नौकरी सुरक्षित कर सकेंगे. यह शिक्षकों के लिए बड़ी राहत है.
बिना शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास किए उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में हुए पढ़ा रहे 1.86 लाख टीचर्स के लिए बड़ी खबर है. सुप्रीम कोर्ट से टीईटी की इनिवार्यता के बाद उनकी नौकरी पर गहराते खतरे का हल मिल गया है. ऐसे टीचर्स की नौकरी बचाने के लिए उत्तर प्रदेश में जल्द ही विशेष टीईटी का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत इन सभी टीचर्स को हर हाल में 31 अगस्त 2028 तक टीईटी पास करना है. इस आदेश के बाद ये टीचर्स काफी परेशान थे. इस समस्या के समाधान के लिए टीचर्स संगठन सरकार से विभागीय स्तर पर टीईटी कराने की मांग कर रहे थे. इस संबंध में टीचर्स का एक टीम पिछले दिनों सीएम योगी और शिक्षा मंत्री से मुलाकात भी की थी. इस दौरान सीएम योगी ने रास्ता निकालने का आश्वासन दिया था.
सरकार ने जारी किया आदेश
इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को आलोक में बेसिक शिक्षा विभाग के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से ऐसे टीचर्स का ब्यौरा मांगा है. विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा अवधेश कुमार तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. इसमें उन्होंने पूछा है कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में कुल कितने शिक्षक हैं? इनमें कितने टीईटी पास हैं और कितने टीईटी पास नहीं है? एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2011 के पूर्व नियुक्ति पाए 1.86 लाख टीचर्स टीईटी पास नहीं हैं.
नौकरी पर आया था संकट
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक पहले 31 अगस्त 2027 तक सभी टीचर्स को टीईटी पास करना था. हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की और मोहलत दे दी. इस प्रकार अब 31 अगस्त 2028 से पहले सभी टीचर्स को टीईटी पास करना है. ऐसा नहीं करने पर जिन शिक्षकों की सेवा पांच वर्ष से अधिक बची हुई है, उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है. वहीं जिनकी सेवा पांच साल से कम है, उन्हें कोई प्रमोशन नहीं मिलेगा.