लव, प्रेग्नेंसी और मर्डर… सीतापुर की लापता मानसी का 12 दिन बाद लखनऊ में मिला कंकाल

सीतापुर से लापता युवती मानसी के अवशेष लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में बरामद हुए हैं. प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग और गर्भावस्था के कारण हत्या की आशंका है. आरोपी प्रेमी ने मानसी की हत्या कर शव ठिकाने लगाया था. पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटा रही है और डीएनए परीक्षण भी कराया जाएगा.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से लापता युवती मानसी के अवशेष 12 दिन बाद लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में बरामद हुए हैं. प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग और गर्भावस्था के कारण हत्या की आशंका है. आरोपी प्रेमी ने मानसी की हत्या कर शव ठिकाने लगाया था. पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटा रही है और डीएनए परीक्षण भी कराया जाएगा.

सीतापुर के थाना संधाना की रहने वाली मानसी (उम्र 19 वर्ष) पुत्री महेश का 25 मई से लापता थी. वह अपने घर से ग्राम कुचलयी स्थित महाविद्यालय जाने के लिए निकली थी. लेकिन वापस घर नहीं लौटी थी. इसको लेकर परिजनों ने थाना संधाना में मुकदमा दर्ज कराया था. प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच प्रेम-प्रसंग था.

शव पूरी तरह से सर-गल कर कंकाल में बरामद

जांच में सामने आया है कि युवती के प्रेमी ने उसे मौत के घाट उतार दिया था. दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था. प्रेमिका के गर्भवती हो जाने के कारण आरोपी ने उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए बीकेटी क्षेत्र स्थित रिंग रोड के किनारे जंगल में फेंक दिया गया था. फाफी समय हो जाने के कारण शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत होकर कंकाल के रूप में बरामद हुआ.

पुलिस ने मामले में आरोपी प्रेमी विशाल पाल पुत्र भन्नू पाल निवासी ग्राम सरैया को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दोरान उसने अपना गुहान कबूस कर लिया. इसके बाद संधाना पुलिस टीम उसकी निशानदेही पर बीकेटी क्षेत्र में देवरई कला के निकट स्थित जंगल क्षेत्र में पहुंची. तलाशी के दौरान मौके से यवती का कपड़ा, एक चप्पल, कंकालनुमा खोपड़ी मिले हैं.

शव का DNA टेस्ट और अन्य वैज्ञानिक परीक्षण होंगे

मौके पर उपस्थित परिजनों द्वारा बरामद कपड़ों और अन्य अवशेषों की पहचान मानसी के रूप में की गई. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेन्सिक टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कराई जा रही है. साथ ही बरामद अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पुलिस ने बाताया कि मामले में अब डीएनए परीक्षण और अन्य वैज्ञानिक परीक्षण भी कराए जाएंगे. प्रकरण में आरोपी की निशानदेही पर महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद हुए हैं. थाना संधाना, सीतापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है. मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है.

Follow Us