UP में कल से बिना HSRP नंबर प्लेट के नहीं बनवा पाएंगे PUC, लगेगा भारी जुर्माना
यूपी में अगर आपकी गाड़ी में HSRP नंबर प्लेट नहीं लगी है, तो आप 17 अप्रैल से Pollution Under Control Certificate (PUCC) नहीं बनवा पाएंगे. बिना HSRP नंबर प्लेट के ये प्रोसेस रूक जाएगी. इससे आपको इंश्योरेंस क्लेम करने में दिक्कत होगी. आप वाहन का ट्रांसफर भी नहीं कर पाएंगे.
यूपी में वाहन मालिकों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है. परिवहन विभाग के नए आदेश के मुताबिक अगर किसी गाड़ी में HSRP (High Security Registration Plate) नहीं लगी है, तो उनके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है. विभाग के नए आदेश के मुताबिक 17 अप्रैल से ऐसे वाहनों का Pollution Under Control Certificate (PUCC) नहीं बनेगा, जिनमें HSRP नंबर प्लेट नहीं लगी है.
HSRP यानी High Security Registration Plate को सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें यूनिक कोड, होलोग्राम होते हैं. इसके जरिए आप गाड़ी की पहचान आसानी से कर सकते हैं. इस खास नंबर प्लेट से फर्जी नंबर प्लेट और चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में भी मदद मिलती है. ऐसे में सरकार ने इसे सभी वाहनों के लिए अनिवार्य कर दिया था.
बिना HSRP नंबर के इंश्योरेंस क्लेम भी नहीं कर पाएंगे
अब प्रशासन ने इसको लेकर और सख्त हो गया है. अब अगर आपकी गाड़ी में HSRP नंबर प्लेट नहीं लगी है, तो आप Pollution Under Control Certificate (PUCC) नहीं बनवा पाएंगे. बिना HSRP नंबर प्लेट के ये प्रोसेस रूक जाएगी. इससे आपको इंश्योरेंस क्लेम करने में दिक्कत होगी. आप वाहन का ट्रांसफर भी नहीं कर पाएंगे.
भरना पड़ सकता है बड़ा चालान
बता दें अगर आपकी गाड़ी के पास वैध PUC नहीं है तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पकड़े जाने पर पहले 1,000 रुपए का चालान. अगर आप दोबारा पकड़े गए तो 2000 हजार. ज्यादा बार पकड़े जाने या फिर ट्रैफिक विभाग की तरफ से ज्यादा सख्ती पर 10,0000 रुपये तक का फाइन लगाया जा सकता है.
कैसे करें HSRP नंबर प्लेट के लिए अप्लाई?
अगर आपकी गाड़ी पर HSRP नंबर प्लेट भी नहीं है तो इसपर भी ट्रैफिक विभाग 5000 रुपये का चालान काट सकता है. इसके अलावा PUC पर अलग चालान तो कटेगा ही. इस तरह से आपका काफी आर्थिक नुकसान हो सकता है. HSRP नंबर प्लेट के लिए अप्लाई आपको www.bookmyhsrp.com पर जाना होगा. फिर, अपनी गाड़ी की जानकारी भरनी है. फिर आपको एक डेट और समय दिया जाएगा. इस दिन आप आरटीओ जाकर अपनी गाड़ी में HSRP लगवा सकते हैं.
