UP विधानसभा LIVE: सपा के विधायक रहे आलम बदी को दी गई श्रद्धांजलि, CM बोले- वो जनप्रिय नेता थे
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले ही सियासी घमासान तेज हो गया. समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. सपा विधायकों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भगवान राम के चढ़ावे की भी सुरक्षा नहीं कर सकी. वहीं, विधानसभा पहुंचते ही डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष के पास न कोई नीति है
उत्तर प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले हंगामा शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने विधानसभा परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर हंगामा किया. हाथों में तख्तियां लेकर सपा के सारे विधायक इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है. सपा विधायकों का कहना है कि बीजेपी के लोगों ने भगवान राम को भी नहीं छोड़ा और उनके चढ़ावा को चोरी करने का काम किया है.
इस बीच डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विधानमंडल के सत्र में पहुंचते ही विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘सत्र का आज पहला दिन शुरू हो रहा है, सरकार अपनी विकास की योजनाओं को जनता के समक्ष रखेगी, विपक्ष के पास कोई नीति नहीं है, कोई नियत नहीं है और ना ही कोई मुद्दा है… पिछले 9 साल का कार्यकाल देखिए… उससे पहले विकास पूरी तरह बाधित था, अब सरकार हर मुद्दे पर विकास को ही प्राथमिकता दे रही.’
Live Updates:
11:13 AM: सीएम योगी ने कहा, ‘हर जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र की समस्या को वहां रख सकता है और सरकार से उसके समाधान का रास्ता निकलवा सकती है, इस प्लेटफॉर्म का बेहतर उपयोग हो, यह बीजेपी के नेतृत्व में चलने वाली एनडीए सरकार की सदैव से प्राथमिकता रही है और डबल इंजन की सरकार इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य भी कर रही है.’
10:40 AM: सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘आज से सत्र प्रारंभ हो रहा है… सभी माननीय सदस्यों का स्वागत है.. गरीब, किसान, युवा, महिला पर बात होगी…. मानसून सत्र हमारे लिए महत्वपूर्ण, सत्र का बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए, जनहित के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.’