28 या 29 अप्रैल को आ सकते हैं UP बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चेक
यूपी बोर्ड की 10वीं 12वीं परीक्षा का परिणाम 28 या 29 अप्रैल को आ सकते हैं. इस साल चार अप्रैल तक कॉपियां जांची गई है. फिलहाल छात्रों को 10 अप्रैल तक अपने विवरण जैसे नाम, माता-पिता का नाम, विषय, जेंडर आदि में संशोधन के लिए दस अप्रैल तक का मौका दिया गया है. इसके बाद ये प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी.
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 28, 29 अप्रैल को आ सकते हैं. मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है. अब सिर्फ परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी है. पिछले साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित हुआ था और कॉपियां 1 अप्रैल तक जांची गई. लेकिन इस बार कॉपियां 4 अप्रैल तक जांची गई है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अबकी बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट 28 या 29 अप्रैल को जारी हो सकते हैं.
10 अप्रैल तक छात्रों के पास संशोधन का अवसर
छात्रों को 10 अप्रैल तक अपने विवरण जैसे नाम, माता-पिता का नाम, विषय, जेंडर आदि में संशोधन के लिए दस अप्रैल तक का मौका दिया गया है. हालांकि, पिछले साल तक छात्रों को इसमें संशोधन का मौका परिणाम जारी होने से पहले तक दिया गया था. लेकिन इस बार 10 अप्रैल के बाद ये प्रक्रिया जारी नहीं रहेगा. साथ ही पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिवों से प्रमाण पत्र लिया जाएगा कि उनके यहां संशोधन का कोई प्रकरण नहीं है.
- स्टेप 1: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
- स्टेप 2: होमपेज पर UP Board 10th Result 2026/UP Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- स्टेप 3: यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
- स्टेप 4: स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट खुल जाएगा.
- स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें.
साइबर फ्राडों से सावधान रहने की सलाह
बोर्ड ने छात्रों और उनके अभिभावकों को नंबर बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वालों से सावधान रहने को कहा है. अपील की गई है ऐसे किसी भी फोन कॉल, मैसेज या ईमेल का संज्ञान न लें, वरना साइबर ठगों के जाल में फंस सकते हैं. ऐसा कोई कॉल अगर आता भी है तो उसे तत्काल रिकॉर्ड कर मोबाइल नंबर के साथ अपने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचित करें अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं.