रील्स- AI वीडियो के जरिए यूपी के प्राइमरी स्कूलों में होगी पढ़ाई, सरकार का है ये प्लान

उत्तर प्रदेश में छात्रों की पढ़ाई को आसान और इंटरेक्टिव बनाने के लिए बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने डिजिटल लर्निंग प्रोजेक्ट शुरू किया है. इसके तहत कठिन विषयों और जटिल कॉन्सेप्ट को समझाने के लिए शॉर्ट वीडियो, रील्स और एनिमेटेड कंटेंट तैयार किया जाएगा. SIET यानी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी को डिजिटल कंटेंट तैयार करने और प्रोजेक्ट के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है.

उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूल Image Credit: फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश में छात्रों की पढ़ाई को और आसान और इंटरेक्टिव बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है. बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग मिलकर डिजिटल लर्निंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इसके तहत कठिन विषयों को समझाने के लिए शॉर्ट्स, रील्स और एनिमेटेड वीडियो तैयार किए जाएंगे. ये डिजिटल कंटेंट छात्रों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा. क्लासरूम की पढ़ाई अब डिजिटल स्क्रीन और सोशल मीडिया तक पहुंचने वाली है.

उत्तर प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने छात्रों के लिए डिजिटल लर्निंग प्रोजेक्ट शुरू किया है. इसका मकसद है कि जिन विषयों और टॉपिक्स को छात्र किताबों और पारंपरिक पढ़ाई के जरिए समझने में मुश्किल महसूस करते हैं… उन्हें आसान और रोचक तरीके से समझाया जा सके. इस प्रोजेक्ट के तहत पढ़ाई से जुड़े शॉर्ट वीडियो, रील्स और एनिमेटेड वीडियो तैयार किए जाएंगे. YouTube और Facebook पर शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी.

SIET को दी गई जिम्मेदारी

यानी गणित के मुश्किल सवाल हों… विज्ञान के जटिल कॉन्सेप्ट हों… या फिर किसी विषय का ऐसा टॉपिक जिसे समझने में छात्रों को परेशानी होती है… उसे छोटे और आसान वीडियो के जरिए समझाने की कोशिश होगी. इस पूरी डिजिटल पहल के संचालन की जिम्मेदारी SIET यानी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी को दी गई है. SIET की ओर से तैयार किए गए डिजिटल कंटेंट को छात्रों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा.

पढ़ाई का तरीका बदलेगा

सरकार की कोशिश है कि डिजिटल कंटेंट सिर्फ पढ़ाई का एक और माध्यम न बने… बल्कि छात्रों के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार हो, जहां वे अपनी सुविधा के मुताबिक किसी भी मुश्किल टॉपिक को बार-बार देख और समझ सकें. खास तौर पर छोटे और एनिमेटेड वीडियो के जरिए पढ़ाई को ज्यादा इंटरैक्टिव और विजुअल बनाने पर जोर रहेगा. यानी यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का तरीका अब धीरे-धीरे डिजिटल मोड की तरफ बढ़ रहा है.

किताब और ब्लैकबोर्ड के साथ अब रील्स, शॉर्ट्स और एनिमेशन भी छात्रों की पढ़ाई का हिस्सा बनेंगे. देखना होगा कि शिक्षा विभाग की ये डिजिटल पहल छात्रों के लिए पढ़ाई को कितना आसान और असरदार बना पाती है.

Follow Us