UP में कल फिर एक्टिव होगा मानसून, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें बाकी जगह मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मानसून कल से एक बार फिर सक्रिय हो रहा है. मौसम विभाग ने 13 से 18 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. गुरुवार को 11 जिलों में अत्यधिक वर्षा की संभावना है, जबकि शुक्रवार को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है. इससे तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.

इमेज श्रोत: AI Image Credit:

उत्तर प्रदेश में सुस्त पड़ा मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से शुरू होकर 18 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार यानी 13 अगस्त को मानसूनी बारिश की शुरूआत पूर्वांचल से होगी और अगले दिन 14 अगस्त को पूरा प्रदेश बारिश की जद में होगा.

मौसम विभाग के मुताबिक पहले दिन गुरुवार को 11 जिलों में भारी से भी भारी बारिश हो सकती है. इनमें सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर आदि जिले शामिल हैं. इस दौरान वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ु, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, शाहजहांपुर आदि जिलों में बादल गरजने और कई जगह आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है.

शुक्रवार को इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने शुक्रवार 14 अगस्त के लिए जारी अलर्ट में पूरे प्रदेश में बारिश होने का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दिन कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, कासगंज, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत शाहजहांपुर, संभल, बदायूं आदि जिलों में भी बारिश हो सकती है.

फिर गिरेगा तापमान

मानसून कमजोर पड़ने और बारिश थम जाने की वजह से प्रदेश में एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ने लगी थी. हालांकि बुधवार की शाम से थोड़ी थोड़ी हवाएं चलने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को मानसून के एक बार फिर एक्टिव होने से एक तरफ जहां प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा, वहीं हवाएं चलने से लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिल जाएगी. अनुमान है कि इस दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

Follow Us