यूपी पुलिस के 30 अफसर NIA से लेंगे स्पेशल ट्रेनिंग, आतंकवाद से निपटने के लिए रहेंगे तैयार

यूपी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और भविष्य में संभावित आतंकवादी गतिविधियों का सामना करने के लिए यूपी पुलिस के 30 अफसर NIA से स्पेशल ट्रेनिंग लेंगे. ये अफसर SI से लेकर ASP रैंक के होंगे. इन अफसरों की ट्रेनिंग 24 और 25 सितंबर को राजधानी लखनऊ में होनी है.

30 अफसरों की स्पेशल ट्रेनिंग

प्रदेश में संभावित आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए यूपी पुलिस के 30 अफसर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से स्पेशल एंटी टेरर ट्रेनिंग लेंगे. इसमें SI से लेकर ASP रैंक के अफसर रहेंगे. 2 दिनों तक चलने वाली ये ट्रेनिंग 24 और 25 सितंबर को राजधानी लखनऊ स्थित NIA कार्यालय में आयोजित होगी. इस प्रशिक्षण में पुलिस अफसरों को 2008 से पहले के आतंकवादी गतिविधियों से लेकर मौजूदा समय में टेरर चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया जाएगा.

30 अफसरों की होगी ट्रेनिंग

प्रशिक्षण निदेशालय ने प्रदेश के सभी कमिश्नरेट और जिलों से उन पुलिसकर्मियों के नाम की सूटी मांगी हैं, जो मौजूदा समय में खासतौर से जांच संबंधित कार्यों में सक्रिय हैं. इसमें केवल 30 चयनित अधिकारियों को ही शामिल किया जाएगा. NIA के वरिष्ठ अधिकारी वैभव सक्सेना, नील कमल, बीबी पाठक, दिलीप श्रीवास, रिद्धिमा सिन्हा, प्रभात कुमार बाजपेई और वीके बासवानी की देखरेख में ये प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा.

सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की तैयारी

इसमें एक्सपर्ट्स अधिकारियों को आतंकवाद से जुड़े खतरों, उनकी जांच और रोकथाम की आधुनिक तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित करेंगे. इस प्रशिक्षण का मकसद यूपी पुलिस को आतंकवाद के संभावित खतरों से निपटने के लिए तैयार करना है. ताकि वे बदलते समय के साथ सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से सामना कर सकें. यह कदम प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

आतंकवाद से निपटने के लिए तैयार

पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से न केवल पुलिसकर्मियों का कौशल बढ़ेगा, बल्कि NIA के साथ कोआर्डिनेशन भी मजबूत होगा. यह प्रशिक्षण आतंकवाद के खिलाफ जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई करने में मददगार साबित होगा. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि NIA और यूपी पुलिस की इस संयुक्त पहल से न केवल यूपी पुलिस की ट्रेनिंग क्षमता में इजाफा होगा, बल्कि आने वाले समय में टेरर चुनौतियों से भी निपटने में आसानी होने वाली है.

Follow Us