नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, फिर भी बढ़ा तापमान; आज 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. नोएडा से लखनऊ तक बादल छाए रहने के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने 15 से अधिक जिलों में बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभों के कारण यह स्थिति 31 मार्च तक बनी रहेगी, जिससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है.

यूपी में बढ़ी गर्मी

उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार चढ़ाव लगातार जारी है. आज सोमवार को भी प्रदेश में नोएडा से लेकर लखनउ तक बादल छाए हैं. भारतीय मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में बारिश भी अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज तापमान में भी बढोत्तरी हो सकती है. रविवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक वायुमंडल में बनी ताजा परिस्थितियों की वजह से उत्तर प्रदेश में 31 मार्च तक मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा. इस दौरान प्रदेश भर में जगह जगह और छोटे-छोटे बादल गरजने, बिजली कड़कने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विज्ञान केंद्र ने एक के बाद एक आ रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई है.

नोएडा-गाजियाबाद में बढ़ी गर्मी

नोएडा-गाजियाबाद में रविवार को अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ दर्ज किया गया. आसमान साफ होने की वजह से चटखदार धूप निकली थी. इसकी वजह से दिन का तापमान 37 डिग्री से अधिक हो गया. वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. मौसम में बदलाव की वजह से नोएडा-गाजियाबाद एवं आसपास के जिलों में पिछले 15 दिनों से अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था. लेकिन अब एक बार फिर से तापमान में बढोत्तरी दर्ज की जा रही है.

15 से अधिक जिलों में बारिश

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आंधी पानी का दौर अभी जारी है. सोमवार को 15 से अधिक जिलों में आंधी आने के साथ बारिश की संभावना है. वहीं 40 से अधिक जिलों में दोपहर के वक्त आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं, तीन अप्रैल को एक बार फिर से बारिश होने की संभावना है. मौसम में इस तरह से बार-बार हो रहे बदलाव की वजह से लोग सर्दी और जुकाम जैसी बीमारी की गिरफ्त में भी आ जा रहे हैं.

Follow Us