यूपीपीएससी APS 2023 भर्ती पूरी तरह से निरस्त, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला
UPPSC APS 2023 भर्ती को अभ्यर्थियों के योग्य न होने में कारण निरस्त कर दिया गया है.दरअसल, इसके द्वितीय चरण की परीक्षा में आयोजित हिंदी एवं सामान्य हिंदी टंकण परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं. जांच में पाया गया कि कुछ अभ्यर्थियों ने निर्धारित न्यूनतम अर्हता प्राप्त नहीं की थी.आयोग ने निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने का निर्णय लिया है.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने APSपरीक्षा-2023 की भर्ती प्रक्रिया को अभ्यर्थियों के योग्य न होने में कारण निरस्त कर दिया गया है.प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 07 जनवरी 2024 को घोषित हुआ था. कुल 331 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही थी.
द्वितीय चरण की परीक्षा में आयोजित हिंदी एवं सामान्य हिंदी टंकण परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं. जांच में पाया गया कि कुछ अभ्यर्थियों ने निर्धारित न्यूनतम अर्हता प्राप्त नहीं की थी.आयोग ने निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने का निर्णय लिया है.
तृतीय चरण की परीक्षा में सभी अभ्यर्थी असफल
जानकारी के मुताबिक लिखित परीक्षा के बाद हिन्दी आशुलेखन में त्रुटिरहित न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट करना था.द्वितीय चरण की परीक्षा में किसी भी अभ्यर्थी ने हिन्दी आशुलेखन में त्रुटिरहित न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट की गति नहीं प्राप्त की. जिसके चलते कोई भी अभ्यर्थी तृतीय चरण की परीक्षा में सफल घोषित नहीं किया गया.
रिक्तियों को अगली भर्ती के लिए कैरी फॉरवर्ड किया
यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने बताया कि अपर निजी सचिव परीक्षा-2023 की कुल 331 रिक्तियों के सापेक्ष द्वितीय चरण की परीक्षा के आधार पर तृतीय चरण की परीक्षा हेतु किसी भी अभ्यर्थी के सफल नहीं होने के कारण, सभी 331 रिक्तियों को आयोग ने अगली भर्ती के लिए कैरी फॉरवर्ड कर दिया है.