सदन में CM योगी बोले- अब ना कर्फ्यू है, ना दंगा है… अब यूपी में सब चंगा है

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, 'अब ना कर्फ्यू है, ना दंगा है… अब यूपी में सब चंगा है.' सीएम योगी ने दावा किया कि पिछले 9 सालों में कानून-व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है, अपराधियों पर बुलडोजर चला, माफिया का सफाया हुआ और यूपी अब सुरक्षित राज्य बन गया है. उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग दंगा-कर्फ्यू की बात करते हैं, वे पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Image Credit: वीडियो ग्रैब

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा. सीएम योगा ने कहा, ‘राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का आचरण अच्छा नहीं रहा… विपक्ष के इसी आचरण से बिटिया घबराती थी व्यापारी अपना व्यापार समेटता था… अचानक प्रदेश का परसेप्शन खराब नहीं हुआ था.. विपक्षी दल का आचरण न केवल प्रदेश की संवैधानिक प्रमुख का अपमान था, बल्कि मातृ शक्ति का भी अपमान था.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘यह 9 वर्ष की जो यात्रा है..अपराध और अव्यवस्था से अनुशासन की यात्रा है, कर्फ्यू से कानून की यात्रा है… सुदृण कानून व्यस्था से प्रदेश को फियर जोन से फेयर ज़ोन में बदला है..इस बार माघ मेला में 21 करोड़ श्रद्धालु आया है..यह है चेंज… अब ना कर्फ्यू है, ना दंगा है..अब यूपी में सब चंगा है… लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टेट फॉरेंसिक इंस्टिट्यूट को स्थापना की है..पहले यूपी के अंदर 2-3 लैब थी, आज 12 लैब काम कर रही है.’

‘लेकिन हमने यूपी को बदला है…’

विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य अपनी पहचान के लिए परेशान था… उसे शक की नजर से देखा जाता था, लेकिन हमने यूपी को बदला है… आज यूपी देश की टॉप थ्री अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है…. यूपी देश के विकास में सबसे आगे बढ़कर मदद कर रहा है…. 2017 से पहले विकास-विरोधी सोच थी, जिसे निकाल दिया गया… गुंडा टैक्स और अवैध वसूली वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया की प्रवृत्ति को बढ़ा रही थी.’

‘हमने आधुनिक पुलिस सिस्टम तैयार किया’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘पहले पुलिस खपरैल में रहती थी, आज उन्हें पक्की बिल्डिंग दी गई है… आधुनिक पुलिस सिस्टम तैयार किया गया है… आज यूपी के हर जिले में एक साइबर थाने हैं… हर थाने में साइबर डेस्क है, आज हजारों करोड़ रुपए ठगों से वापस दिलाने में सहयोग किया है… आज सेफ सिटी की तरफ हम आगे बढ़ रहे हैं… हमने पीएसी का पुर्नगठन किया है, तीन महिला पीएसी का गठन किया है, आगे हम तीन और करेंगे, पीएसी वाहिनियों से ही दंगाई डरते हैं.’