दरोगा भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ वाले सवाल को लेकर भड़का युवक, जान देने की कोशिश की

दरोगा भर्ती परीक्षा में अवसरवादी विकल्प के रूप में पंडित शब्द शामिल किए जाने से आहत एक युवक ने लखनऊ स्थित पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय के बाहर आत्मदाह करने का प्रयास किया. लेकिन समय रहते पुलिस की सक्रियता ने उसे ऐसा करने से रोक लिया.

लखनऊ में युवक ने आत्मदाह की कोशिश की Image Credit:

उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा में अवसरवादी विकल्प के रूप में पंडित शब्द शामिल किए जाने आहत दीपक शर्मा नाम के युवक ने लखनऊ स्थित पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की. उसने मुख्यालय के मुख्य के भीतर प्रवेश करते हुए खुद के ऊपर केरोसीन डालना शुरू कर दिया. इस बीच वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे ऐसा करते देख पकड़ लिया और बड़ी घटना को टाल दिया.

युवक ने क्यों किया आत्मदाह का प्रयास?

युवक ने उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा में अवसरवादी विकल्प के रूप में पंडित शब्द शामिल किया जाना ब्राह्मण समाज का बताया है. शिकायत के बावजूद कार्रवाई न किए जाने के चलते वह ऐसा कदम उठाने के मजबूर हुआ. उसने आगे कहा कि अगर इस मामले में कार्रवाई ना हुई तो वह फिर आत्मदाह की कोशिश करेगा. युवक की शिनाख्त बुलंदशहर निवासी दीपक शर्मा के रूप में हुई है.

युवक से पूछताछ जारी

दीपक के मुताबिक, उसने इस मामले में हजरतगंज थाने में लिखित शिकायत दी थी. लेकिन कई दिनों तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई. इस बात से वह नाराज था, इसलिए केरोसीन, माचिस और एक बैनर लेकर भर्ती बोर्ड पहुंचा था. बैनर पर लिखा था,‘ब्राह्मण का अपमान नहीं सहा जाएगा.’ फिलहाल, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे हिरासत में लेकर हुसैनगंज थाने भेज दिया है. यहां उससे पूछताछ की जा रही है.

थमने का नाम नहीं ले रहा है विवाद

बता दें कि उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा में अवसरवादी विकल्प के रूप में पंडित शब्द शामिल किए जाने का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसको लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि सरकार ने विवादित प्रश्न का संज्ञान लिया है. उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Follow Us