गीता के प्रसंग से हर सवाल का जवाब, धारा प्रवाह प्रवचन; लड़कियों को ऐसे फंसाता था IIT बाबा… बड़ा खुलासा
मथुरा के गोवर्धन में गिरफ्तार IITयन ढोंगी बाबा ने 24 से अधिक लड़कियों का यौन शोषण किया. पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से अश्लील फोटो-वीडियो बरामद किए हैं. IIT रुड़की से डिग्रीधारी अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता ने आध्यात्मिक प्रवचन के बहाने लड़कियों को भ्रम जाल में फंसाया. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य पीड़िताओं को मुकदमे से जोड़ने का प्रयास कर रही है.
मथुरा के गोवर्धन में गिरफ्तार IITयन बाबा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में पता चला है कि इस ढोंगी बाबा ने केवल एक लड़की नहीं, बल्कि 24 से अधिक लड़कियों को अपने भ्रम जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण किया. पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन से ही दो दर्जन से अधिक लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो बरामद किए हैं. पुलिस ने एक हफ्ते पहले इस जालसाजें को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था. वहीं पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी आईआईटीयन बाबा अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता के बयान और अन्य सूबतों के आधार पर रोज बड़े खुलासे हो रहे हैं. पुलिस के मुताबिक अभी 24 लड़कियों के साथ आरोपी के अवैध संबंध की पुष्टि हुई है. हालांकि केवल एक ही युवती ने पुलिस में शिकायत दी है. इसके आधार पर आरोपी को अरेस्ट किया गया था. अब पुलिस बाकी लड़कियों को आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कनेक्ट करने की कोशिश कर रही है.
ऐसे भ्रम जाल में फंसाता था आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिषेक मिश्रा ने वर्ष 2017 में IIT रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली. इसके बाद मुंबई में किसी एमएनसी में नौकरी भी किया. फिर वह नौकरी छोड़कर यहां गोवर्धन आया और आध्यात्मिक प्रवचन करने लगा. आरोपी ऑनलाइन माध्यम से भागवत गीता पर आधारित प्रवचन करता था. किसी भी समस्या का समाधान वह गीता के प्रसंगों से बताता और लोगों को अपना मुरीद बना लेता था. उसके बोलने की स्टाइल पर लड़कियां उसके ऊपर फिदा हो जाती थी.
सोशल मीडिया पर बढ़ाए फॉलोअर्स
आरोपी अभिषेक मिश्रा ने अपनी डिजीटल मार्केटिंग के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और विभिन्न उपाय कर अपने फॉलोअर्स बढ़ाए. अपने धारा प्रवाह प्रवचन और हर समस्या के आसान व धार्मिक समाधान से लोग सहज ही उसकी ओर आकर्षित हो जाते. उसके फॉलोवर्स में लड़कियों की तादाता ज्यादा है. इन्हीं में से 24 लड़कियों को आरोपी ने प्रभाव में लेकर गंधर्व विवाह के नाम पर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए.
गहन जांच कर रही पुलिस
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में उसका मोबाइल फोन मुख्य सबूत बना है. इसमें आरोपी के दर्जनों फोटो, वीडियो और चैट रिकॉर्ड्स मिले हैं. फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है. इसके अलावा पीड़ित लड़कियों के परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्य भी जांच में शामिल किए गए हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी की शैक्षणिक पृष्ठभूमि और आध्यात्मिक छवि को देखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है.
