‘श्रीकृष्ण भी नमाज पढ़ते थे’, मौलाना के बयान पर बवाल; संत बोले- जीभ काटने पर 10 लाख इनाम

मौलाना जरजिश अंसारी ने श्री कृष्ण को मुसलमान बताकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने भगवद गीता के श्लोक का गलत अर्थ निकाल कर दावा किया कि कृष्ण जी नमाज पढ़ते थे. इस पर अयोध्या के महंत ने मौलाना की जीभ काटने वाले को 10 लाख का इनाम देने की घोषणा की है.

मौलाना जरजिश के विवादित बयान पर मचा बवाल

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर एक मौलाना के बयान के बाद बवाल मच गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मौलाना जरजिश अंसारी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ‘श्रीकृष्ण भी पांच वक्त का नमाज पढ़ा करते थे’ . मौलाना ने इस दौरान भगवद गीता के एक श्लोक का गलत हवाला देते हुए अपने दावे को सही ठहराने की कोशिश की.

मौलाना जरजिश अंसारी का यह वायरल वीडियो 23 जून की तकरीर का बताया जा रहा है. इटावा के रहने वाले मौलाना जार्जिश, झारखंड में की गई तकरीर में श्री कृष्ण पर यह टिप्पणी की है. मौलाना ने दावा किया कि श्रीकृष्ण भी पांचों पहर का नमाज पढ़ा करते थे. उन्होंने श्रीमद भगवद गीता के 6ठे अध्याय का 10वां श्लोक का जिक्र किया.

‘इस्लाम को राम जी और श्रीकृष्ण ने भी पेश किया’

मौलाना जरजिश अंसारी श्रीमद भगवद गीता के 6ठे अध्याय का 10वां श्लोक पढ़ा- योगी युञ्जीत सततमात्मानं रहसि स्थितः
एकाकी यतचित्तात्मा निराशिरपरिग्रहः
इसके आधार पर वह दावा करते हैं कि श्रीकृष्ण इस्लाम के बताए मार्ग का पालन करते थे. ‘इसमें कृष्ण जी अर्जुन से कहते हैं कि इश्वर की पूजा करो तो, पूरे शरीर का योग होना चाहिए.’

हालांकि, इस श्लोक में ध्यान साधना के लिए उपयुक्त स्थिति और साधक के गुणों का वर्णन किया गया है. मौलाना ने आगे कहा कि हिंदू धर्म में चले जाइए, ओम नम: शिवाय हो गया पूजा. ये हिंदू-मुस्लिम अगर अपनी किताबे पढ़ें तो इस्लाम से मुहब्बत करने लगेंगे. इस्लाम सिर्फ मुसलमानों का नहीं है. इसी दिन और धर्म को रामचंद्र जी और श्रीकृष्ण ने भी पेश किया है.

‘मौलाना का जीभ काटने वालों को 10 लाख इनाम’

मौलाना के इन विवादित दावों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इस बीच अयोध्या के महंत विष्णु दास ने मौलाना के बयान की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के बारे में इस तरह की टिप्पणी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है. साथ ही महंत ने मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

उन्होंने यहां तक कह दिया कि ऐसे मौलाना का जो जीभ काट कर लाएगा उसको 10 लाख इनाम दिया जाएगा. ऐसे मौलाना को पाकिस्तान भेज देना चाहिए. ऐसे मौलाना सुर्खियों में रहने के लिए लगातार उल्टे-सीधे बोल देते हैं. लेकिन अपने आप को कृष्ण का वंशज कहने वाले अखिलेश यादव इसपर कुछ नहीं बोलेंगे. वो केवल राम मंदिर को टार्गेट करेंगे.

Follow Us