कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा का बॉयफ्रेंड आकाश गिरफ्तार, फिर नेताओं-अफसरों तक को घुमा दिया कॉल
कच्चा बादाम से फेमस हुई अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश ससानवाल को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आकाश की काले रंग की स्कॉर्पियो पर पुर्व राज्यसभा सांसद का स्टिकर लगा हुआ था. इस स्टिकर को देख कर टोल कर्मी गाड़ी को नहीं रोकते और गाड़ी को आगे जाने देते हैं. ऐसे में मेरठ पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया था, जिसमें आकाश की भी गिरफ्तारी हुई है.
सोशल मीडिया सनसनी और कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल, रविवार 25 जनवरी की शाम मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान एक स्कॉर्पियो को भी रोका गया. इसपर भारतीय संसद एक्स एमपी का स्टीकर लगा हुआ था. इस गाड़ी को आकाश सनसनवाल नाम का युवक चला रहा था.
आकाश से जब वाहन के दस्तावेज मांगे गए तो उसमें कई गड़बड़ियां पाई गई. स्कॉर्पियो पर लगा स्टीकर भी फर्जी पाया गया. इस दौरान उसने खुद को कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड के तौर पर अपना परिचय दिया. साथ ही खुद को कटवारिया सराय थाना किशनगढ़ दिल्ली का निवासी बताया. फिलहाल, धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आकाश को 5 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. आज यानी सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.
आकाश को छुड़ाने के लिए अंजलि अरोड़ा ने लगाई सिरफारिश
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आकाश ने खुद को सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ‘कच्चा बादाम’ फेम गर्ल अंजलि अरोड़ा का बॉयफ्रेंड बताया. उसने खुद को छुड़ाने अंजलि अरोड़ा को कॉल किया. अंजलि अरोड़ा ने सिरफारिश के लिए मेरठ पुलिस अफसरों को कॉल भी कराया. खुद आकाश ने कई नेताओं को कॉल किया. लेकिन पुलिस अपनी कार्रवाई से पीछे नहीं हटी.
कच्चा बादाम गाने पर वायरल हुई थीं अंजलि
बता दें कि अंजलि अरोड़ा कच्चा बादाम गाने पर वायरल हुई थीं. वह रातों रात सोशल मीडिया के जरिए सनसनी बन गई थी. लंबे समय से आकाश के साथ रिलेशनशिप में हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो खूब वायरल होते हैं. अब इस घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनके और बॉयफ्रेंड आकाश को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
पुलिस ने 5 ऐसे वाहनों को जब्त किया
मेरठ पुलिस के ़काशी टोल प्लाजा के पास विशेष अभियान में कई वाहनों को जब्त किया गया. 5 ऐसे वाहन ऐसे पकड़े गए जिस पर एमपी या एमएलए का पास लगा था. पुलिस का कहना है कि अक्सर इस तरह की घटनाएं आती हैं. कई वाहन चालक जानबुझकर अपनी गाड़ी पर एमपी, एमलए का स्टिकर लगा लेते हैं. इस स्टिकर को देख कर टोल कर्मी गाड़ी को नहीं रोकते और बिना टोल दिए गाड़ी को आगे जाने देते हैं. मेरठ पुलिस ने ऐसे हो लोगो के खिलाफ एक अभियान चलाया था.