मेरठ शराब कांड में चौंकाने वाला खुलासा: बहन ने मिला दिया था जहर; भाई समेत दो दोस्त भी मारे गए

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी. परिजन इसे जहरीली शराब का मामला बताकर हंगामा कर रहे थे. वहीं, अब मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल, प्रेम में रोड़ा बनने पर बहन ने ही भाई को रास्ते से हटाने के लिए शराब में जहर मिलाया था.

मेरठ शराब मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी. परिजन इसे जहरीली शराब का मामला बताकर हंगामा कर रहे थे. वहीं, पुलिस ने बताया था कि शराब से मौत की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, अब मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल, प्रेम में रोड़ा बनने पर बहन ने ही भाई को रास्ते से हटने के लिए शराब में जहर मिला दिया था.

दौराला के रहने वाले जितेंद्र, अंकित और बाबूराम ने बीते शुक्रवार को एक साथ बैठकर शराब पी थी. बाबूराम की सरसों की पेराई का दूकान था, जहां जितेंद्र कुमार भी काम करते थे. वहीं तीसरा अंकित कुमार, जिसकी बहन ने शराब में जहर मिला, वहां सरसों का तेल लेने पहुंचा था. अंकित साथ में शराब का पाउच लाया था जिसे पीकर तीनों ने अपना दम तोड़ दिया था.

अपने प्रेमी के साथ रची थी मौत की पूरी वारदात

इस घटना के बाद इलाके मे हड़कंप मच गया था, जिसके बाद पुलिस ने ठेका को सील कर दिया. पुलिस ने शुरूआती जांच में ही शराब से मौत होने की बात को नकार दिया था, लेकिन परिजन जहरीली शराब से मौक होने को लेकर हंगामा कर रहे थे. पुलिस ने कहा था कि जिस शराब से तीनों की मौत हुई है, उसकी 16 पेटी दुकान से बिकी, लेकिन कही ऐसी खबर नहीं है.

मामला इसी तरह गहराता गया, और अखिर में पता चला कि अंकित की बहन अलका ने ही भाई को मौत के घाट उतारने के लिए शराब में जहर मिला दिया था. बहन ने सोचा कि जैसे पिता की शराब से मौत हो गई ऐसे ही भाई की शराब में भी जहर मिलकर मौत के घाट उतर देते हैं. उसने अपने प्रेमी को इस पूरी वारदात के लिए अपना साथी बनाया था.

शराब में जहर मिला, फिर उसी तरह पैकिंग कर दी

आरोपी बहन अलका की अपने भाई अंकित से नहीं बनती थी, क्योंकि अंकित को अलका के प्रेम संबंध के बारे में पता था जिसका वह विरोध करता था. भाई-बहन में इसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता था. इसीको लेकर अलका ने अपने भाई अंकित को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची, और अपने प्रेमी के बाद चालाकी से इस वारदात को अंजाम दिया.

अलका को पता था कि अंकित रोज शराब पीता था, उसके पिता की मौत शराब पीने से ही मौत हुई थी. अलका ने सोचा अंकित को भी शराब पिला कर मौत के घाट उतार देते हैं, ताकि किसी को कोई शक नहीं होगा. ऐसे में अलका ने अंकित की खरीदी हुई ‘बंटी जीरा’ शराब के टेटरा पैक में जहर मिलाया और पहले जैसे ही शराब की पैकिंग कर दी ताकि पता न चल सके.

अंकित से साथ उसके दो दोस्त भी बेवजह मारे गए

सरस्वती कॉलोनी में रहने वाले बाबूराम जिनकी उम्र करीब 60 साल थी, किराना व्यापारी थे. उनका तेल का भी बिजनेस था. कॉलोनी में ही बाबूराम की दूकान में वार्ड संख्या 12 के दयानंदपूरी निवासी जितेंद्र उम्र करीब 45 साल काम करता था. बाबूराम की दूकान की पास ही अंकित का घर था. घटना के दिन अंकित उसी जराब के पैकेट को इन दोनों के साथ पीया था.

पुलिस ने बताया कि अलका लगातार ड्रामा रचती रही और जांच को भटकाने का प्रयास करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर कई अहम तथ्य सामने आने लगे. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ाया और उसे हिरासत में ले लिया. पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Follow Us