’10 रुपये का बिस्किट’ फेम शादाब जकाती ने बिना परमिशन बुला ली इतनी भीड़, पुलिस ने दर्ज किया FIR
फेमस यूट्यूबर शादाब जकाती ने अपने ज्वैलरी शोरूम के उद्घाटन के लिए बिना अनुमति के भारी भीड़ जुटा ली. इससे शहर में घंटों जाम लगा रहा. लोगों को काफी परेशानी हुई.अब मेरठ पुलिस ने इस मामले में शादाब जकाती व अन्य के खिलाफ रास्ता रोकने, जाम लगाने और बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर मुकदमा दर्ज किया है.
’10 रूपये वाला बिस्किट का पैकेट कितने का है जी’ से फेम यूट्यूबर शादाब जकाती अब कारोबारी बनने की राह पर हैं. उन्होंने जकाती ज्वैलर्स के नाम से 1mg गोल्ड का शोरूम खोला है. इसका उद्घाटन 26 अप्रैल को मेरठ में किया जाना था. इसके लिए बड़ी इंफ्लूएंसर्स को भी बुला लिया गया. शादाब जकाती समेत अन्य लोगों को देखने के लिए देखते-देखते हजारों की तादात में भीड़ इक्कठी हो गई. इतनी भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी.
दरअसल, शादाब जकाती जब से फेमस हुए हैं, विवादों से जुड़े हुए हैं. इसको लेकर लोग उनपर सवाल उठा रहे है. लोगों का कहना है कि या तो शादाब जकाती को कानून की जानकारी नहीं है, फिर सिविक सेंस नहीं है या खुद के प्रचार के लिए वे विवादों का सहारा लेना सही समझते हैं.
कार्यक्रम के दौरान भारी बदइंतजामी
जकाती ज्वैलर शोरूम के उद्घाटन के लिए शादाब जकाती ने जितनी भीड़ इक्कठी की उससे कई लोगों को परेशानी हुई. एक तो शहर में घंटों जाम लगा रहा है. दूसरा कार्यक्रम स्थल पर भी भारी बदइंतजामी रही. चोरी की भी घटनाएं सामने आई. क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह को भी शादाब जकाती ने बुलाया था. नेहा सिंह जैसे ही पहुंची तो भीड़ उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए दौड़ पड़ी. इस बीच पुलिस को भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग भी करना पड़ा.
शादाब जकाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने इस मामले पर शादाब जकाती और अन्य के खिलाफ रास्ता रोकने, जाम लगाने और बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर मुकदमा दर्ज किया है. एसपी सिटी विनायक भोंसले ने बताया कि मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जकाती ज्वैलर शोरूम का उद्घाटन किया गया जिसके लिए शादाब जकाती ने कई अन्य इनफ्लूसर को भी बुलाया था और बिना अनुमति भीड़ इक्कठी की थी. इसके चलते शादाब जकाती पर कार्रवाई की गई थी.
