शीशे पर गोली का निशान, हाथ में पिस्टल: ग्रेटर नोएडा में स्कॉर्पियों के अंदर लाश मिलने से मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा में घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले एक शख्स की लाश ब्लैक स्कॉर्पियो के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कार के शीशे पर गोली लगने का निशान मिला. साथ ही मृतक शख्स के हाथ में पिस्टल मौजूद था.

ग्रेटर नोएडा में स्कॉर्पियो में मिली लाश

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक 1 थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो में किराना व्यापारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक के हाथ में पिस्टल मिलने और कार के शीशे पर गोली का निशान मिलने के बाद शुरुआती तौर पर पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है. लेकिन पुलिस हत्या की साजिश के एंगल को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है.

मृतक की पहचान राहुल विधुड़ी के रूप में हुई है. वह मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के पी-4 सेक्टर का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक रविवार शाम करीब 5 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली कि घरबरा गांव के पास एक स्कॉर्पियो संदिग्ध हालत में खड़ी है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जब कार की तलाशी को तो ड्राइवर सीट पर राहुल विधूड़ी मृत अवस्था में मिले.

हाथ में पिस्टल मिलने से आत्महत्या की आशंका

उनके हाथ में पिस्टल थी और एक खोखा भी फंसा हुआ था. कार के शीशे पर गोली लगने का निशान भी पाया गया. ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है. लेकिन पुलिस अभी इसे आत्महत्या मानकर पूरी तरह निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. फिलहाल, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि पता चल सके की मृतक ने खुद को गोली मारी है या फिर यह हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के वक्त राहुल कर में अकेला था या कोई और भी उसके साथ मौजूद था. पुलिस ने मौके से पिस्टल मृतक का मोबाइल और पर्स बरामद किया है. पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और आखिरी लोकेशन की भी जांच कर रही है.

घर से कम पर जाने को कहकर निकला था मृतक राहुल

परिजनों के मुताबिक राहुल रविवार सुबह घर से यह कहकर निकला था कि वह काम पर जा रहा है. इसके बाद शाम को उसकी मौत की खबर मिलने से परिवार में कोहरांम मच गया राहुल अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई 4 में रहता था. और इलाके में ही किराने की दुकान चलाते था.

नहीं है पिस्टल का लाइसेंस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जी हथियार से गोली चली है वह अवैध प्रतीत हो रहा है. अभी तक परिजन उसका लाइसेंस भी नहीं दिखा सके हैं. फिलहाल पुलिस ने मृतक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा.

Follow Us