13 साल की बच्ची से 53 साल के अधेड़ ने की छेड़खानी, पुलिस पकड़ने गई तो दरोगा पर चाकू से किया हमला
मुरादाबाद में एक 13 साल की मासूम बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोपी को पकड़ने पुलिस टीम गई हुई थी. इस दौरान आरोपी ने चाकू से दरोगा पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि, पुलिस ने आरोपी पर बलपूर्वक काबू कर लिया है.
मुरादाबाद के नागफनी इलाके में एक 53 साल अधेड़ उम्र के व्यक्ति नाबालिग के अश्लील हरकत की. फिर कार्रवाई करने आई पुलिस पर जानलेवा हमला बोल दिया. इससे एक दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना बुधवार देर शाम की है, जब 52 वर्षीय अहसान नामक व्यक्ति द्वारा एक 13 साल की किशोरी के साथ छेड़खानी की गई.
शिकायत करने पर आरोपी के परिवार ने पीड़ित पक्ष को पीटा
पीड़िता के परिजन इसकी शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे. लेकिन आरोपी की बेटी और परिवार की महिलाओं उल्टे उनपर ही हमला कर दिया. पुलिस को सूचना मिली की आरोपी हाथ में धारदार चाकू लेकर दोबारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पीड़ित परिवार के घर के पास घूम रहा है.
आरोपी ने दरोगा पर चाकू से कर दिया हमला
नागफनी पुलिस ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते दारोगा तेजेंद्र कुमार टीम के साथ आरोपी की घेराबंदी की. खुद को घिरा देख आरोपी हिंसक हो उठा था. आरोपी ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया. इसमें एक दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि, पुलिस ने आरोपी पर बलपूर्वक काबू कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक नागफनी इलाके में किशोरी से हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस टीम मुखबिर की सटीक सूचना पर रामगंगा नदी के किनारे आरोपी अहसान का पीछा कर रही थी. उपनिरीक्षक तेजेंद्र कुमार ने उसे पकड़ने की कोशिश की थी, तो आरोपी ने उनपर चाकू से घातक प्रहार कर दिया था. बचने के प्रयास में दरोगा के बाए हाथ पर गंभीर जख्म आए हैं. उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
आरोपी के दो अलग-अलग केस दर्ज
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं, एक किशोरी की मां की तहरीर पर छेड़खानी और मारपीट का. दूसरा पुलिस अधिकारी पर जानलेवा हमले व आर्म्स एक्ट का है. फिलहाल, आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.