गर्लफ्रेंड के घर में सीक्रेट एंट्री पड़ी भारी! घरवालों ने आपत्तिजनक हालत में दबोचा, फिर जो अंजाम हुआ…
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवक को प्रेमिका के घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद घरवालों ने खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा. इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया है और मूंढापांडे थाना क्षेत्र के करनपुर गांव के इस मामले में आरोपियों की पहचान कर जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक खंभे से बंधा है और कुछ लोग उसे लाठी डंडों से बुरी तरह पिटाई कर रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो मुरादाबाद में मूंढापांडे थाना क्षेत्र के करनपुर गांव का है. पुलिस वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान में जुटी है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए चुपके से उसके घर में घुस गया था. वहां दोनों आपत्तिजनक हाल में थे. इसी दौरान लड़की के परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने उसे खंभे से बांधकर लाठी डंडे और लात घूंसों से जमकर पिटाई की. इस दौरान परिजनों में से ही किसी ने घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया. यही वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो पर एक्शन में पुलिस
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी इस युवक को तब तक पीट रहे हैं, जब तक कि वह बुरी तरह लहुलुहान होकर गिर नहीं जाता. तालिबानी सजा देने का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही हड़कंप मच गया. एक्शन में आई पुलिस ने आनन फानन में मामले की जांच शुरू कर दी. हालांकि अभी तक पुलिस में इस वारदात को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है. पुलिस के मुताबिक मामले की अपने स्तर पर ही जांच कराई जा रही है.
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पीड़ित युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में जमीन पर लेटा हुआ है. वीडियो बना रहे और आसपास खड़े ग्रामीण उससे पूछताछ कर रहे हैं. इस दौरान जब युवक से उसके ठिकाने के बारे में पूछा गया था, तो उसने लड़खड़ाती आवाज में अपना पता ‘लालबाड़ा’ बताया. वीडियो के एक हिस्से में ग्रामीण युवक से उठकर पानी पीने को कहते हैं और उसकी पहचान की पुष्टि करते हुए कहते हैं कि यह पहले भी यहां चक्की पर आया था. यह गाड़ी चलाने का काम करता है.
