UP में फिर 24 IAS अफसरों का तबादला; 10 जिलों के DM बदले, शशांक त्रिपाठी को अयोध्या की कमान

उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं. कुल 24 IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है, जिसमें 10 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं. शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का नया DM बनाया गया है, वह बाराबंकी में जिलाधिकारी के ही पद पर तैनात थे.

IAS शशांक त्रिपाठी बने अयोध्या के नए डीएम (फाइल फोटो) Image Credit:

उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं. प्रदेश में सोमवार को कुल 24 IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है, जिसमें 10 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं. IAS शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का नया DM बनाया गया है, जबकि अयोध्या के डीएम को मुख्यमंत्री (शासन), विशेष सचिव बनाया गया है

इसके अलावा, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव (शासन), कृषि, उच्च शिक्षा, भूतत्व और लोक निर्माण विभाग में भी नए विशेष सचिवों की नियुक्ति की गई है. IAS निखिल टिकाराम फूंदे को मुख्यमंत्री (शासन), विशेष सचिव बनाया गया है, वह अयोध्या के डीएम पद पर तैनात थे. साथ ही तीन जिलों के CDO, मुजफ्फरनगर और बुंदेलखंड प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी बदले गए हैं.

अलीगढ-बांदा समेत इन 10 जिलों को मिले नए DM

IAS शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का नया डीएम बनाने का अलावा, गाजीपुर DM अविनाश कुमार को अलीगढ का कमान मिला है. राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त रहे अरविन्द सिंह को DM एटा, लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव अमित आसेरी को बांदा, बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंकुर लाठर को फर्सूखाबाद DM बनाया गया.

वहीं, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना को DM हापुड़, पर्यटन विभाग में विशेष सचिव ईशा प्रिया को अम्बेडकर नगर, कानपुर ACEO चर्चित गौड़ को सोनभद्र, अम्बेडकर नगर से अनुपम शुक्ला को गाजीपुर और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का नया जिलाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है.

तीन जिलों के CDO, दो प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी बदले

IAS डा. अपराजिता सिंह सिनसिनवार, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) शाहजहांपुर को बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष और सीतापुर CDO प्रणता ऐश्वर्या को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं, संयुक्त मैजिस्ट्रेट, सोनभद्र उत्कर्ष द्विवेदी को शाहजहांपुर CDO, मथुरा के संयुक्त मैजिस्ट्रेट अभिनव जैन को कानपुर नगर CDO बनाया.

साथ ही मेरठ के संयुक्त मैजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी को मुख्य विकास अधिकारी, सीतापुर बनाया गया है. वहीं, वहीं IAS आशुतोष कुमार द्विवेदी DM फर्रुखाबाद से विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, बद्रीनाथ सिंह DM सोनभद्र से विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग, दीक्षा जैन CDO कानपुर नगर से ACEO राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर का जिम्मा मिला है.

Follow Us