ढाई महीने से लापता BJP नेता पुनीत त्यागी की मौत, हरिद्वार में मिला शव; यौन शोषण के थे आरोप

बीजेपी के पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी का हरिद्वार में निधन हो गया है, जिसकी वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. करीब ढाई महीने से लापता त्यागी को पिछले दिनों हरिद्वार में पाया गया था, लेकिन वह घर नहीं लौटे. एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया था और डिप्रेशन में चले गए थे.

बीजेपी के पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी का निधन (फाइल फोटो) Image Credit:

सहारनपुर में बीजेपी के पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी का हरिद्वार में निधन हो गया है, जिसकी वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. वह करीब ढाई महीने पहले सहारनपुर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे. त्यागी को पिछले दिनों हरिद्वार में पाया गया था, लेकिन वह घर नहीं लौटे. एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया था.

जनवरी महीने में पुनीत त्यागी अचानक लापता हो गए थे, उनके परिजनों ने सदर थाने में उनकी गुमशुदगी की जानकारी दी थी. पुलिस भी उन्हें तलाश कर रही रही थी, कुछ दिन बाद पुनीत त्यागी उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मिले थे. इस बीच हरिद्वार में सोमवार को उनका शव मिला. पुनीत त्यागी की अचानक लापता और अब मौत को लेकर हड़कंप मच गया है.

आरोप के बाद डिप्रेशन, अचानक हो गए थे गायब

पुनीत त्यागी की मौत की सूचना हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने उनके परिजनों को दी. परिजन ओर स्थानीय नेता जानकारी मिलने के बाद हरिद्वार के लिए रवाना हो गए है. बताया जा रहा है कि पुनीत त्यागी के शव का हरिद्वार में पोस्टमार्टम होगा उसके बाद शव को उनके सहारनपुर स्थित आवास लाया जायेगा. पुनीत त्यागी लंबे समय से संगठन में विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे थे.

उनका नाम विवादों में भी रहा, जब मुंबई की रहने वाली एक महिला ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष पुनीत त्यागी पर गंभीर आरोप लगाए थे. मामले ने तूल पकड़ा था जिसके बाद पुनीत त्यागी को महानगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इस्तीफा देने के बाद पुनीत त्यागी सक्रिय राजनीति से अचानक गायब हो गए थे और डिप्रेशन में चले गए थे.

मुंबई की अभिनेत्री ने लगाए थे यौन शोषण के आरोप

पुनीत त्यागी, सहारनपुर बीजेपी के महानगर अध्यक्ष रह चुके थे. अक्टूबर 2024 में एक अभिनेत्री द्वारा यौन शोषण के आरोप लगाए जाने के बाद उन्होंने पार्टी की छवि बचाने का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उन्होंने इन आरोपों को निराधार बताया था. उनकी गुमशुदगी के दौरान, पार्षद बनवाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा था.

जानकारी के मुताबिक, पुनीत त्यागी 29 फरवारी को अचानक सहारनपुर से लापता हो गए थे, जब वह सुबह करीब 8 बजे अपने घर से फैक्ट्री जाने के लिए निकले थे, लेकिन वहां नहीं पहुंचे. परिजनों ने काफी तलाश की, जिसके बाद उनकी पत्नी ममता त्यागी ने 1 फरवरी को थाना सदर बाजार में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

Follow Us