शादी के दिन ही स्मार्ट मीटर से बिजली गुल! दूल्हा बरात लेकर पहुंचा DM ऑफिस; बोला- घर में दुल्हन को कैसे लाएं
बांदा में अपनी शादी से ठीक पहले स्मार्ट मीटर से बिजली कटने और बढ़े हुए बिल से परेशान दूल्हे ने बारातियों संग बैंड-बाजे को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. उसने कहा कि बिजली के बिना दुल्हन को घर लाना मुश्किल है. यह समस्या पूरे जिले में व्याप्त है.
बांदा में एक युवक की शादी से ठीक पहले स्मार्ट मीटर से बिजली गुल हो गई. ऐसे में वह बढ़े हुए बिल से परेशान होकर बारातियों संग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर. दुल्हे के साथ बैंड-बाजे वाले भी थे, जहां बारातियों संग अनोखा प्रदर्शन किया गया. दुल्हे ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि बिना बिजली के दुल्हन को घर कैसे घर में लाया जा सकता है.
स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर दूल्हा और बारातियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया. बैंड बाजा लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे दूल्हे कुलदीप ने बताया कि आज उसकी बारात महोबा के खन्ना जा रही थी, लेकिन विद्युत विभाग ने उसके घर की बिजली काट दी. कुलदीप के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल दोगुना आ रहा है.
घर में दुल्हन को अंधेरे में कैसे लाएं?
दूल्हे ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि घर में रिश्तेदार मौजूद हैं और ऐसे में बिजली न होने से सभी को दिक्कत हो रही है. कुलदीप ने सवाल उठाया कि वह घर में दुल्हन को अंधेरे में कैसे लाएं? इसी समस्या को लेकर उसने जिलाधिकारी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया. उसका कहना है स्मार्ट मीटर लगने से बिल बढ़े हैं, जिसे चुकाना मुश्किल हो गया है.
मनमानी, बिजली कटौती जिले की समस्या
इस मामले में बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अध्यक्ष नोमानी ने प्रीपेड मीटरों की मनमानी और बिजली कटौती को पूरे जिले की समस्या बताया. उन्होंने कहा कि बांदा में जगह-जगह प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं. रात में बिजली काट दी जाती है और जब लोग बिजली विभाग के कार्यालय जाते हैं, तो उनसे पहले एडवांस बिल भरने को कहा जाता है.
बैलेंस खत्म होने के 3 दिन तक नहीं केटेगी बिजली
नोमानी ने यह भी बताया कि एडवांस बिल भरने के बाद भी कई बार उपभोक्ताओं का अकाउंट माइनस में चला जाता है, जिसके कारण आधी रात में भी बिजली काट दी जाती है. यह समस्या पूरे जिले में व्याप्त है. हालांकि, अब बैलेंस खत्म होने के बाद भी अधिकतम 3 दिन या ₹200 तक की बिजली आपूर्ति जारी रहेगी, UPPCL ने यगह नया आदेश जारी किया है.