मां-भाई को सरिया से पीट-पीटकर मार डाला, एक और डबल मर्डर से दहला मुरादाबाद

मुरादाबाद में एक मानसिक रूप से कमजोर युवती ने घर में रखी लोहे की सरिया से अपने मां और भाई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया है. यह हमले इतने घातक थे कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. इस डबल मर्डर की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया.

मुरादाबाद में डबल मर्डर Image Credit:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से एक के बाद एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाए हो रही हैं. अब थाना सिविल लाइन के बाद अब कांठ थाना इलाके के भैंसिया जमालपुर गांव में एक युवती ने अपनी ही मां और भाई की निर्मम हत्या कर दी. इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैला दी है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवती मानसिक रूप से कमज़ोर बताई जा रही है.

मौके पर ही हो गई मां-बेटे की मौत

मां और बेटे की डबल मर्डर की घटना उस वक्त हुई जब घर में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने हिंसक रूप अख्तियार करते हुए घर में रखी लोहे की सरिया से अपने मां और भाई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया है. यह हमले इतने घातक थे कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. इस डबल मर्डर की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया.

युवती मानसिक रूप से कमजोर

स्थानीय लोगों ने मां-बेटे की हत्या की सूचना कांठ पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए (फील्ड यूनिट ) फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवती का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था, जिसके चलते उसने इस आत्मघाती कदम को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

युवती को हिरासत में लिया गया

​पुलिस ने मृतका के बड़े बेटे की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. तहरीर में आरोपी बहन को नामजद किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. एक ही घर में दो लोगों की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस अब पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या हत्या के पीछे सिर्फ मानसिक स्थिति ही कारण थी या कोई अन्य तात्कालिक विवाद भी शामिल था.

पुलिस ने क्या बताया

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि, बुधवार शाम 7:00 बजे थाना कांठ के भैंसिया जमालपुर गांव में एक मां एवं बेटे की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी, इसमें थाना कांठ की पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि वह मां और बेटे हैं. आरोपी मृतका की बेटी है, जो मानसिक रूप से थोड़ी सी असंतुलित है. उसने ही इन दोनों पर किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद सरियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी है, फिलहाल मृतिका के बड़े बेटे से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है.

Follow Us