बच्चा चोरी का जिस पर लगा आरोप, असल में वह बच्चों के कान में पढ़ रहा था अजान

मुरादाबाद में एक युवक पर बच्चा चोरी का आरोप लगा था. लेकिन अब पुलिस ने इस मामले में कुछ अलग खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक बच्चा चोरी का कोई मामला हुआ ही नहीं था. यह पूरा घटनाक्रम एक गंभीर गलतफहमी का नतीजा था. संबंधित व्यक्ति कोई बच्चा चोर नहीं था. वह नवजात शिशु की मां की मौजूदगी में ही परंपरा के मुताबिक बच्चे के कान में अजान पढ़ रहा था. लेकिन उसे लोगों ने बच्चा चोर समझ लिया.

मुरादाबाद में बच्चा चोरी की सच्चाई आई सामने

मुरादाबाद के सरकारी महिला चिकित्सालय से बच्चा चोरी मामले में नया मोड़ आ गया है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने दावा किया था कि अस्पताल के सर्जिकल वार्ड से एक अज्ञात युवक ने नवजात बच्ची को चुराने की कोशिश की. लेकिन परिजनों और सुरक्षाकर्मियों ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया. हालांकि, जब मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन्स की पुलिस ने मामले की जांच की तो वाकया कुछ और निकला.

गंभीर गलफहमी के चलते हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक बच्चा चोरी का कोई मामला हुआ ही नहीं था. यह पूरा घटनाक्रम एक गंभीर गलतफहमी का नतीजा था. संबंधित व्यक्ति कोई बच्चा चोर नहीं था. वह नवजात शिशु की मां की मौजूदगी में ही परंपरा के मुताबिक बच्चे के कान में अजान पढ़ रहा था. लेकिन उसे लोगों ने बच्चा चोर समझ लिया.

पुलिस ने कहा-युवक बच्चा चोर नहीं है

अस्पताल परिसर में अजनबी व्यक्ति को देखकर वहां मौजूद अन्य तीमारदारों को किसी अनहोनी का संदेह हुआ था. इसके बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया और सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर युवक को हिरासत में लिया और थाने सिविल लाइन लाकर सख्ती से पूछताछ की गई. इसमें जिसमें बच्चा चोरी जैसी किसी भी आपराधिक घटना या साजिश की पुष्टि नहीं हुई है.

क्या है असल सच्चाई?

​सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने प्रकरण के सभी तथ्यों की गहराई से पड़ताल की है. पुलिस के मुताबिक सर्जिकल वार्ड के द्वितीय तल पर भर्ती प्रसूता के नवजात शिशु के समीप पहुंचे युवक का उद्देश्य बच्ची को नुकसान पहुंचाना या गायब करना नहीं था. वह मां की सहमति से वहां धार्मिक रीति-रिवाज के तहत अजान पढ़ रहा था. लेकिन सुरक्षा कारणों और स्कूटी की नंबर प्लेट ढके होने जैसे अन्य संदिग्ध हालातों के कारण अस्पताल प्रशासन और तीमारदारों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया था.

Follow Us