तमंचे के बल पर रेप, ब्लैकमेल और धर्मांतरण का दबाव… मुजफ्फरनगर में अध्यापिका के आरोपों से सनसनी

मुजफ्फरनगर में एक अध्यापिका ने दो मुस्लिम युवकों पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता को हैदराबाद ले जाकर निकाह करने की धमकी भी दी गई. पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

मुजफ्फरनगर: हिन्दू अध्यापिका से दुष्कर्म, ब्लैकमेल, धर्मांतरण का आरोप

मुजफ्फरनगर में दुष्कर्म, ब्लैकमेल और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है. एक हिन्दू अध्यापिका ने दो मुस्लिम युवकों पर तमंचे के बल पर नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन रेप का आरोप लगाया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, रतनपुरी थाना क्षेत्र के सठेड़ी गांव की रहने वाली पीड़िता, जो पेशे से अध्यापिका है, ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर गांव के ही वसीम और जावेद पर गंभीर आरोप लगाए. पीड़िता का आरोप है कि घटना के दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली गई, जिसके आधार पर लगातार ब्लैकमेल और धर्मांतरण का दवाब बनाया गया.

‘हैदराबाद ले जाकर तुमसे निकाह करूंगा’

पीड़िता के अनुसार, एक आरोपी वसीम उसे कथित तौर पर कहा कि फुलत गांव के मदरसे में ले जाकर तुम्हें 50 हज़ार रुपये दिलाकर तुम्हारा धर्म परिवर्तन करा दूंगा ओर फिर हैदराबाद ले जाकर तुमसे निकाह करूंगा. युवती के विरोध करने पर उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी. साथ ही, आरोपियों के परिवार ने भी समझौते का दबाव बनाया.

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर वसीम, जावेद, वसीम की मां और बहन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धारा 64, 352, 351(3), 115(2) और 333, साथ ही उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है. बुढ़ाना के क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है.

‘घर आकर दबाव डाला, पैसे ले लो केस मत करो’

पीड़िता की मानें तो दोनों आरोपी दिन-चार महीनों से उसे परेशान करते थे. फिर कुछ खिला कर दुष्कर्म की घटना को अंजान दिया. आरोपियों ने घर आकर दबाव भी डाला की केस मत करो. पैसे ले लो, पैसे लेकर यही खत्म कर दो. फिलहाल, पुलिस साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपों की जांच कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.

Follow Us