गे डेटिंग ऐप से दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, लूट लिए नगदी और गहने
नोएडा में एक युवक से गे ऐप के जरिए दोस्ती की गई. फिर उसे सेक्टर 126 स्थित एक पीजी में बुलाया गया. वहा पहले से मौजूद तीन अन्य लोगों ने मिलकर उसपर काबू पा लिया. फिर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए. उसका मोबाइल छीन लिया गया.ब्लैकमेल कर उससे सोने की चेन, डायमंड की अंगूठी और करीब 15 हजार रुपये नगद की लूट की गई.
नोएडा में ऑनलाइन ऐप के जरिए अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक युवक से समलैंगिक ऐप के जरिए दोस्ती की गई. फिर उसे सिलाई सिलाई का काम दिलाने का झांसा देकर सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में बुलाया. फिर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसके साथ लूटपाट की.
आरोपी युवक के मुताबिक उसे 23 मार्च को सेक्टर 126 स्थित एक पीजी में बुलाया गया. वहा पहले से मौजूद तीन अन्य लोगों ने मिलकर उसपर काबू पा लिया. फिर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए. उसका मोबाइल छीन लिया गया. उससे परिजनों और रिश्तेदारों के नंबर भी निकाल लिए. फिर ब्लैकमेल कर उससे सोने की चेन, डायमंड की अंगूठी और करीब 15 हजार रुपये नगद की लूट की गई. फिर आरोपी मौके से फरार हो गए.
बढ़ती जा रही हैं गे ऐप के जरिए अपराध की घटनाएं
घटना के बाद पीड़ित युवक ने सेक्टर 126 थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से तलाशी ली जा रही है. पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. बता दें कि दिल्ली एनसीआर समेत नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगातार समलैंगिक एप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का मामला बढ़ता जा रहा है.
समलैंगिक से जुड़े लोग इस ऐप के जरिए अपनी प्रोफाइल को तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं. फिर लोगों से संपर्क साधने की कोशिश करते हैं. लेकिन हाल-फिलहाल देखा गया है कि इस ऐप के जरिए ब्लैमेलिंग और लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिए जा रहे हैं. पुलिस के सामने बड़ी संख्या में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं.
पुलिस ने क्या बताया?
थाना प्रभारी 126 का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगली जा रही है. आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
