नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुईं दो बुजुर्ग महिला और MBBS छात्रा, 6 दिन तक घर में रखा कैद
नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां दो बुजुर्ग महिला और एक MBBS छात्रा साइबर ठगों का शिकार बन गईं. ठगों ने तीनों को 6 दिनों तक अपने जाल में फंसाकर घरों में कैद रखा. सरकारी एजेंसी बताकर उन्हें डराया गया और लाखों रुपये ऐंठ लिए. पड़ोसियों की सतर्कता से इस घटना का खुलासा हुआ.
नोएडा के सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक केप टाउन सोसायटी में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर दो बुजुर्ग महिलाओं और एक एमबीबीएस छात्रा को पूरे 6 दिन तक अपने जाल में फंसा कर रखा. इस दौरान तीनों इतनी डरी हुई थी कि वह किसी से संपर्क तक नहीं कर पा रही थीं.
यह घटना न सिर्फ डरने वाली है बल्कि यह भी बताती है कि साइबर अपराधी अब कितने शातिर तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं. साइबर ठगो ने फोन कॉल के जरिए खुद को सरकारी एजेंसी और पुलिस अधिकारी बात कर तीनों महिलाओं को डराया. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कोई गंभीर मामला दर्ज है और उन्हें डिजिटल अरेस्ट में रखा गया है.
पड़ोसियों की सतर्कता से भयावह घटना का खुलासा
साइबर ठगों ने लगातार 6 दिनों तक दोनों बुजुर्ग महिलाओं और एक एमबीबीएस छात्रा पर फोन और वीडियो कॉल के जरिए नजर रखी. डिजिटल अरेस्ट के दौरान साइबर ठगों ने पहले एक लाख ठग लिए और फिर दो लाख रुपये की ओर मांग करने लगे. इस दौरान सोसायटी में रहने वाले उनके पड़ोसियों को कई दिन तक उनके बाहर नहीं निकले को लेकर शक हुआ.
पड़ोसियों ने किसी अप्रिया घटने के शक पर तुरंत सोसायटी की एओए की जानकारी दी, जिसके बाद एओए टीम सिक्योरिटी स्टाफ के साथ फ्लैट पर पहुंची. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला लेकिन जब दरवाजा खुला तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए. तीनों महिलाएं बेहद डरी हुई और सहमी हालत में थी. बाद में पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.
छात्रा कॉलेज जाती तो मां को कार में डिजिटल अरेस्ट
इस घटना में सबसे चुकाने वाली बात यह रही की एक एमबीबीएस की छात्रा भी ठगों के जाल में फंस गई. छात्र अपने कॉलेज के प्रैक्टिकल के लिए गई थी लेकिन वह लगातार ठगों के निर्देश के अनुसार ही हर कदम उठा रही थी. यहां तक कि ठगों ने इतना डरा दिया था कि जब छात्र कॉलेज जाती थी तब उसकी मां को कार में ही डिजिटल अरेस्ट में रखा जाता था.
ठगों ने तीनों को इस कदर डरा दिया कि वह पूरे तरह से उनके नियंत्रण में थी. नोएडा की सेक्टर 113 थाना पुलिस ने तीनों को काफी समझाया और शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी का कहना है कि साइबर ठागों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.