गंगा घाट, नदी की लहरें, हवेलियां… जेवर एयरपोर्ट पर दिखेगी काशी-हरिद्वार की झलक

ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा "एयर सिटी" होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन करेंगे. एयरपोर्ट का डिज़ाइन भी खास है, यहां आपको वाराणसी और हरिद्वार के प्रसिद्ध घाटों के साथ भारत की पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक तकनीक का एक साथ अनुभव कर सकेंगे.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से अब उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाइये. प्रधानमंत्री नरेंद मोदी 28 मार्च को एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन करने जा रहे हैं. यह भारत का सबसे बड़ा और स्मार्ट एयरपोर्ट होगा. यह एयरपोर्ट सिर्फ हवाई यात्रा का केंद्र नहीं बल्कि, भारतीय संस्कृति और विरासत को दुनिया के सामने पेश करने का एक बड़ा माध्यम बनेगा.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारतीय संस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा. एयरपोर्ट का पूरा डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि यहां प्रवेश करते ही काशी-हरिद्वार की प्रसिद्ध गंगा घाटों और नदी की बहती लहरों का अनोखा अहसास होगा. साथ ही टर्मिनल के अंदर का कोर्टयार्ड पारंपरिक हवेलियों के तर्ज पर बहना है.

टर्मिनल की छत नदी की लहरों के आकार से डिजाइन

टर्मिनल के प्रवेश द्वार सीढ़ियों और अन्य हिस्सों को घाटों की तर्ज पर तैयार किया गया है. एयरपोर्ट के टर्मिनल की छत को नदी की लहरों के आकार में डिजाइन किया गया है, जो इसे बेहद खास बनाते हैं. सफेद और हल्की पारदर्शी संरचना वाली यह छत न सिर्फ देखने में सुंदर है बल्कि यह प्राकृतिक रोशनी को अंदर लाने में भी मदद करती है.

टर्मिनल के अंदर केंद्रीय कोर्ट यार्ड घरों के आंगन जैसा

इससे एयरपोर्ट के अंदर का माहौल खोल शांत और ऊर्जा से भरपूर महसूस होगा साथ ही बिजली की भी खपत कम होगी. टर्मिनल के अंदर का इंटीरियर पारंपरिक भारतीय हवेली की शैली में तैयार किया गया है. यह एक बड़ा केंद्रीय कोर्ट यार्ड बनाया गया है, जो पुराने भारतीय घरों के आंगन जैसा अनुभव देगा. इससे यात्रियों को खुलापन और आराम महसूस होगा.

बैठने वालों के लिए बांस से बने फर्नीचर का उपयोग

नोएडा एयरपोर्ट को ग्रीन एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे विकास और पर्यावरण को एक साथ संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है. एयरपोर्ट के अंदर बैठने वालों के लिए बांस से बने फर्नीचर का उपयोग किया जा रहा है, जो पर्यावरण के लिए अनुकूल है. एयरपोर्ट का यह डिजाइन विदेशी पर्यटकों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का काम करेगा.

शुरुआती चरण में इन शहरों के लिए मिलेंगी उड़ाने

शुरुआती चरण में इंडिगो आकासा और और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसे प्रमुख एयरलाइंस यहां से उड़ाने शुरू करेंगी. पहले चरण में जिन शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होगी उनमें वाराणसी, लखनऊ, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, चेन्नई पटना, कानपुर और श्रीनगर शामिल है. शुरुआत में रोजाना करीब 150 उड़ानों का संचालन किया जाना है.

CM योगी ने पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को उद्घाटन करने ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एयरपोर्ट पर पहुंचकर भव्य उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया है. साथ ही सभी स्तर पर सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए हैं.

Follow Us