भरभराकर गिरी कोल्ड स्टोरेज की छत, दर्जन भर मजदूर दबे; राहत एवं बचाव कार्य जारी

फाफामऊ में एक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव की वजह से एक कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई. हादसे के वक्त कोल्ड स्टोरेज में 12 से 15 मजदूर कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे थे. आशंका है कि यह सभी मजदूर दब गए हैं.

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज हादसा

प्रयागराज के फाफामऊ में सोमवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया. यहां एक रुदापुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव की वजह से एक कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई. हादसे के वक्त कोल्ड स्टोरेज में 12 से 15 मजदूर कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे थे. आशंका है कि यह सभी मजदूर दब गए हैं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक फाफामऊ में चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज है. सोमवार की दोपहर कोल्ड स्टोरेज के अंदर तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते कोल्ड स्टोरेज की इमारत ध्वस्त हो गई. बताया जा रहा है कि यह हादसा कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव की वजह से हुआ था. दरअसल यहां अमोनिया गैस का टैंक फट गया था.

बचाव एवं राहत कार्य जारी

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त दर्जन भर से अधिक मजदूर कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे थे. इन भी मजदूरों के अंदर दबे होने की आशंका है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है. राहत टीम ने मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाल कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया है. फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में चार मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल मौके पर दमकल और एंबुलेंस गाड़ियों के अलावा कई थानों की फोर्स मौजूद है. हादसे की वजह से मलाक हरहर में लखनऊ हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया है.

जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा

हादसे के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी बचाव कार्य में जुट गई है. इमारत का मलबा हटाने के लिए दर्जन भर से अधिक जेसीबी लगाई गई हैं. आशंका है कि मलबे में कुछ और लोग भी दबे हो सकते हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया के टैंक में तेज धमाका हुआ. इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि करीब एक किमी दूर तक सुनी गई. इसके बाद ही इमारत धराशायी हो गई.

Follow Us